Indore news: CM बनने के बाद पहली बार इंदौर दौरे पर आएंगे डॉ. मोहन यादव, तैयारी पूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 26 दिसंबर को इंदौर दौरे पर आए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव का यह पहला इंदौर दौरा है, जहां इस दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे को लेकर तैयारी की जा रही है, जहां कमिश्नर माल सिंह ने संभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली। जहां बैठक में सीएम मोहन यादव के दौरे को लेकर चर्चा की गई।

Indore

आवश्यक बैठक संपन्न हुई

संभागायुक्त‍ माल सिंह ने इंदौर संभाग के कलेक्टर्स की आलीराजपुर से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में भी चर्चा की।उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों और संभागीय समीक्षा बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने उक्त आयोजन के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इंदौर से इस बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बेनल तथा रोशन राय, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

यहां होगा CM का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इंदौर यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज है। कलेक्टर इलैया राजा टी और निगम आयुक्त हर्षिका सिंह हुकुमचंद मिल परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने हुकुमचंद मिल परिसर का मौका मुआयना किया। निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने कहा की, हुकुमचंद मिल से मजदूरों का भावनात्मक लगाव, हमारा प्रयास है कि, सीएम का कार्यक्रम इसी परिसर में हो, बता दें कि 26 दिसंबर को सीएम बनने के बाद मोहन यादव पहली बार इंदौर आ रहे है। इस दौरान सीएम मोहन यादव हुकुमचंद मिल मजदूरों को उनके हक की राशि प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़े- Indore news: महापौर का अल्टीमेटम, फुटपाथ से हटाएं अतिक्रमण, वरना होगी कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+