CM मोहन यादव ने बीच सड़क पर रुकवाया काफिला, ठेले पर पहुंचकर भुट्टा खाया
Indore News: अपने अलग-अलग अंदाजों के लिए सियासत में खास पहचान रखने वाले प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव का एक अलग अंदाज इंदौर में उस वक्त देखने मिला, जब सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपना काफिला रुकवाकर गरमा-गरम भुट्टे का स्वाद चखा।
प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदौर आए, जहां उन्होंने देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के गुरु पूर्णिमा महोत्सव में हिस्सा लिया।

CM ने तुरंत रुकवाया काफिला
इंदौर से भोपाल लौटने के लिए एयरपोर्ट जा रहे सीएम डॉ. मोहन यादव की नजर भुट्टे के ठेले पर पड़ी। वहीं सीएम यादव ने तुरंत अपना काफिल रुकवाया, और गरमा-गरम भुट्टे का स्वाद चखा। इस दौरान सीएम यादव के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान, विधायक मालिनी गौड़, कलेक्टर आशीष सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी नजर आ रहे थे। सीएम मोहन यादव को अपने ठेले पर पाकर भुट्टे बेचने वाली महिला भी खुश नजर आ रही थी, जहां महिला से सीएम मोहन यादव ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा महोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कार्यक्रम में सीएम यादव का अलग अंदाज देखने मिला, जब सीएम यादव गुरुजनों के सम्मान में मंच छोड़कर नीचे उतर गए। कुलमिलाकर, देखा जाए तो अपने अलग-अलग अंदाजों के लिए सियासत में खास पहचान रखने वाले प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव का एक अलग अंदाज इंदौर में उस वक्त देखने मिला, जब सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपना काफिला रुकवाकर गरमा-गरम भुट्टे का स्वाद चखा।
ये भी पढ़े- 'UP की तरह MP में दुकानों के बाहर नाम लिखवाएं...', MLA रमेश मेंदोला ने CM को लिखा पत्र












Click it and Unblock the Notifications