'UP की तरह MP में दुकानों के बाहर नाम लिखवाएं...', MLA रमेश मेंदोला ने CM को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश में दुकानों के बाहर नाम लिखने के आदेश पर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां अब उत्तर प्रदेश से शुरू हुई सियासत मध्य प्रदेश तक पहुंच चुकी है, जहां मध्य प्रदेश के इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला ने CM डॉ. मोहन यादव से पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में भी इसी तरह का आदेश जारी करने की बात कही है।
MLA रमेश मेंदोला की ओर से CM डॉ. मोहन यादव को लिखे गए पत्र में लिखा गया है की, नाम पूछना ग्राहक का अधिकार है, और दुकानदार को अपना नाम बताने में गर्व होना चाहिए, शर्म नहीं।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
भाजपा विधायक मेंदोला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में हर दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने का आदेश देने का आग्रह किया। किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है। व्यक्ति को अपने नाम पर गर्व होता है। मध्यप्रदेश के हर छोटे बड़े व्यापारी, कारोबारी और दुकानदार को अपना नाम बताने में गौरव के इस भाव की अनुभूति हो सके इसलिए राज्य शासन को हर स्थायी और चलित दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखना अनिवार्य करना चाहिए।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि, हर ऐसा करने से समाज में दुकानदार की पहचान स्थापित होगी, और सभी दुकानदार अपना नाम और गुडविल बढ़ाने के लिए ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के प्रयास करेंगे। इससे व्यापार जगत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और प्रदेश का विकास और तीव्र होगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तोउत्तर प्रदेश में दुकानों के बाहर नाम लिखने के आदेश पर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां अब उत्तर प्रदेश से शुरू हुई सियासत मध्य प्रदेश तक पहुंच चुकी है, जहां मध्य प्रदेश के इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला ने CM डॉ. मोहन यादव से पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में भी इसी तरह का आदेश जारी करने की बात कही है।
ये भी पढ़े- Indore News: एक साथ कई मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, क्यों बढ़ रहा घर वापसी का सिलसिला, जानिए












Click it and Unblock the Notifications