Indore news: सिटी लेवल एडवाईजरी फोरम की बैठक, भविष्य के इंदौर का खास प्लान तैयार

स्मार्ट सिटी इंदौर में सिटी लेवल एडवाइज़री फ़ोरम की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डेवलपमेंट को लेकर भविष्य में किए जाने वाले प्रॉजेक्ट पर चर्चा के साथ सुझाव भी लिए गए।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सिटी लेवल एडवाइज़री फ़ोरम की बैठक स्मार्ट सिटी कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें डेवलपमेंट को लेकर भविष्य में किए जाने वाले प्रॉजेक्ट पर चर्चा के साथ सुझाव भी लिए गए। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंन्दोला, आकाश विजयवर्गीय, कलेक्टर इलैया राजा, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, अपर आयुक्त दिव्यांक सिह, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, राहुल भार्गव व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के प्रमुख बिंदु

सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक में शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक धरोहर राजबाडा व गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार के पश्चात टूरिज्म की दृष्टि से उक्त क्षेत्र के विकास, शहर की जल प्रदाय व्यवस्था, सीवरेज सिस्टम प्रोजेक्ट, रिव्हरफ्रंट विकास, इंदौर का सोलर सीटी प्रोजेक्ट, शहर के वल्लभ नगर मार्केट, एमओजी लाईन व अन्य क्षेत्र के विकास, कार्बन क्रेेडिट के साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एमजी रोड पर निर्मित कला संकुल भवन के उपयोग व निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की, सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत जो अब तक काम हुए है उसका रिव्यू तथा राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही राजवाडा और गोपाल मंदिर का प्रोमोशन कैसे हो, टूरिज़्म की दृष्टि से प्लान बनाने पर चर्चा की गई, साथ ही राजवाड़ा के आसपास ट्रेफिक की दृष्टि से भी प्लान बनाने की बात हुई है ताकि ट्रैफिक सुगमता से चले इसके लिए अच्छे सुझाव आए है इसको भी हम आगे बढ़ाने विचार किया गया। इसके साथ ही सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की बैठक में ऐडप्टिव रियूज ऑफ हेरिटेज कन्जरवेशन प्रोजेक्ट - गोपाल मंदिर एवं राजवाड़ा के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर स्मार्ट सिटी डेव्हलपमेंट लिमिटेड द्वारा बताया गया कि स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत गोपाल मंदिर एवं राजवाड़ा परिसर का जीर्णाेद्धार एवं पुर्ननिर्माण का कार्य किया गया है, जिसके ऐडप्टिव रियूज के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के नागरिकों से सुझाव या प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है तथा उपस्थित सदस्यगणों से सुझाव लेने हेतु अनुरोध किया गया। सांसद महोदय इन ऐतिहासिक धरोहरों के उपयोग हेतु शहर के जनप्रतिनिधियों या संस्थाओं से भी सुझाव प्राप्त किये जाने हेतु सुझाव दिया गया।

बैठक में दिए गए ये सुझाव

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी द्वारा गोपाल मंदिर, राजवाडा एवं आस-पास के संपूर्ण क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें सांसद महोदय द्वारा उक्त प्रस्ताव के क्रियान्वयन के पूर्व क्षेत्र के आस-पास के रहवासी या व्यापारी संघो के साथ बैठक आयोजित कर समन्वय स्थापित कर आगामी कार्यवाही की जाने का सुझाव दिया गया। महापौर द्वारा क्षेत्र के संपूर्ण विकास हेतु सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था कर पार्किंग स्थल से गोपाल मंदिर एवं राजवाड़ा तक का पहुँच मार्ग सुगम बनाने तथा आस-पास की प्रमुख सड़को को वन-वे किये जाने की योजना बनाने का सुझाव दिया गया। महापौर द्वारा गोपाल मंदिर एवं राजवाडा के बेहतर संचालन या संधारण हेतु इवेंट मेनेजमेंट कंपनी का चयन कर नियुक्त किये जाने का सुझाव दिया गया।

ये भी पढ़े- Indore के स्टूडेंट ने तैयार की Sleep alert device, गाड़ी चलाते वक्त नींद लगने पर बजेगा सायरन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+