Indore के स्टूडेंट ने तैयार की Sleep alert device, गाड़ी चलाते वक्त नींद लगने पर बजेगा सायरन
इंदौर में एक स्टूडेंट ने ऐसे डिवाइस तैयार की है, जो वाहन चलाते वक्त ड्राइवर की नींद लगने या आंख बंद होने पर उसे संकेत देगी, साथ ही यदि ड्राइवर संकेत मिलने पर भी नहीं जागता तो गाड़ी अपने आप रुक जाएगी।

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब सड़क सुरक्षा में नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है, ऐसे में हर कोई इस जतन में जुटा है कि शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके, वहीं शहर के विद्यार्थी भी अब आगे आने लगे हैं, जहां वे अलग-अलग तरह की डिवाइस बनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में जुटे हैं। हाल ही में शहर के एक स्टूडेंट ने ऐसे डिवाइस तैयार की है, जो वाहन चलाते वक्त ड्राइवर की नींद लगने या आंख बंद होने पर उसे संकेत देगी, साथ ही यदि ड्राइवर संकेत मिलने पर भी नहीं जागता तो गाड़ी अपने आप रुक जाएगी। शहर के स्टूडेंट द्वारा बनाई गई इस डिवाइस की चर्चा हर ओर की जा रही है, जहां इस डिवाइस को सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कुछ इस तरह तैयार हुई डिवाइस
मीडिया को जानकारी देते हुए छात्र अभिषेक पाटीदार ने बताया कि, हमने एंटी स्लीप अलार्म बनाया है, जिसमें एक सेंसर लगा होता है, अगर गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर की आंख बंद होती है, या उसे नींद आती है तो बजर बजता है, और उसके बाद भी ड्राइवर की आंख नहीं खुलती है, तो गाड़ी का पहिया रुक जाता है। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम होशंगाबाद जिले में एक बस दुर्घटना से हुआ है। छात्र ने बताया की, इस डिवाइस को बनाने में लगभग 3 सप्ताह का समय लगा है और कुल 5 लोगों ने मिलकर इस डिवाइस को बनाया है। वहीं अब इस डिवाइस को पसंद किया जा रहा है, और आने वाले समय में इस डिवाइस को सड़क सुरक्षा के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
सड़क सुरक्षा में नंबर वन बनेगा इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत विद्यार्थी अलग-अलग तरह की डिवाइस बनाकर सड़क दुर्घटनाओं को किस तरह से रोका जा सके इसके लिए प्रयासरत हैं। शहर में से पहले भी अलग-अलग तरह की डिवाइस स्टूडेंट्स ने तैयार की है, तो वहीं अब शहर के स्टूडेंट अभिषेक पाटीदार ने एक ऐसे डिवाइस तैयार की है जो वाहन चालकों को नींद लगने पर अलर्ट कर देगी, जिससे होने वाले हादसे में रोक लग सकेगी। प्रदेश और शहर में से पहले कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिनमें वाहन चालकों को नींद लगने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं, जहां अब इस तरह के डिवाइस बनने पर सड़क दुर्घटनाओं में रोक लगेगी।
ये भी पढ़े- Indore news: सड़क दुर्घटना पर लगेगी लगाम, रेड सिग्नल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान












Click it and Unblock the Notifications