Indore: बच्चे का अपहरण कर 4 करोड़ की फिरौती मांगी, फिर अपनों ने ही ले ली जान
ग्राम पिगडंबर में देर शाम कांग्रेस नेता के भतीजे का अपहरण हो गया, अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर सिमरोल थाना क्षेत्र के जंगलों में फेंक दिया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिगडंबर में देर शाम कांग्रेस नेता के भतीजे का अपहरण हो गया, अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने परिवार से फिरौती की मांग की, वहीं देर रात अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर सिमरोल थाना क्षेत्र के जंगलों में फेंक दिया। फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र वासियों और बच्चे के परिजनों में गुस्सा देखा गया।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
दरअसल, रविवार देर शाम ग्राम पिगडंबर के रहने वाले युवक का बेटा घर से लापता हो गया। परिवार जनों ने बेटे को ढूंढने की कोशिश की लेकिन देर तक नहीं मिलने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना किशनगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में बच्चे की तलाश शुरू की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, देर रात बच्चे का अपहरण हो जाने का मामला सामने आया था। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के परिजनों से 4 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी थी। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई, और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच में जुटी पुलिस सिमरोल थाना क्षेत्र के जंगलों में बच्चे का शव मिला।जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने फिरौती मांगने के बाद बच्चे की हत्या कर शव जंगलों में फेंक दिया था।
सीसीटीवी में दिखा बच्चा
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्तेदार है, जिन्होंने पैसे के लिए 6 वर्ष के मासूम की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस ने जब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया की बच्चा युवक के साथ जाता दिखाई दे रहा था। इसी के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश की, जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम निकलकर सामने आया। वहीं अब बच्चे का शव मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। साथ ही बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़े- Indore: मांग में सिंदूर भर गर्लफ्रेंड को बनाया पत्नी, फिर वीडियो दिखाकर करने लगा गलत काम












Click it and Unblock the Notifications