Indore: मांग में सिंदूर भर गर्लफ्रेंड को बनाया पत्नी, फिर वीडियो दिखाकर करने लगा गलत काम
इंदौर में युवक ने फायदा उठाते हुए युवती के साथ संबंध बनाएं, और युवती की मांग में सिंदूर भर गले में काला धागा बांध दिया, और शादी करने का वादा किया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक द्वारा पहले तो नाबालिग युवती से दोस्ती की गई, और फिर सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज बातचीत बढ़ाई गई। वहीं जब युवती और युवक के बीच बातचीत बढ़ गई तो युवक ने युवती से घर आकर मां से मिलने के लिए कहा जिसके बाद युवती जब युवक के घर पहुंची तो उसे घर पर कोई नजर नहीं आया, जिसके बाद युवक ने फायदा उठाते हुए युवती के साथ संबंध बनाएं, और युवती की मांग में सिंदूर भर गले में काला धागा बांध दिया, और शादी करने का वादा किया।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
नाबालिक युवती ने पुलिस को बताया कि, युवक लगातार 1 साल तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। इस बीच युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की है। साथ ही उसने युवती के पिता को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने अपने साथ हुई पूरी घटना को परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, युवती दसवीं कक्षा में पढ़ती है, तो वहीं युवक की उम्र 17 साल बताई जा रही है। युवती ने पुलिस को बताया है कि, युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली जिसे दिखाकर वह युवती के साथ गलत काम किया करता था।
मां ने मना किया तो बंद की बातचीत
युवती ने बताया कि, वह युवक से मिली थी, जिसके बाद युवक ने युवती को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती चली गई। वहीं युवक ने युवती को बात करने के लिए मोबाइल भी दिया था, जिससे वह युवती से बात किया करता था। लेकिन जब यह बात युवती की मां को पता चली तो उसने युवक से बात करने के लिए मना किया, जिसके बाद युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया। वहीं जब यह बात युवक को पता चली तो उसने युवती को धमकी देते हुए गलत काम किया, जिसकी जानकारी जब युवती ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं अब पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े- MP : बेरोजगारों के लिए खुले नौकरी के द्वार, रोजगार मेले में 200 से ज्यादा युवाओं को मिले जॉब ऑफर












Click it and Unblock the Notifications