MP News: 'कांग्रेस खत्म हो चुकी है', कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही बड़ी बात
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया है, जहां सियासी घटनाक्रम के बाद अब बयानों का सिलसिला जारी है। वहीं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इसे लेकर अपनी बात रखी है।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि, जनता को समझना चाहिए की कांग्रेस अपनी भूमिका खो चुकी है, कांग्रेस की धरातल खत्म हो चुकी है, जहां पहले जनता का ध्यान नहीं रखा गया, और अब नेताओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कांग्रेस का जो परिवारवाद है, इस पर वरिष्ठ नेताओं को गंभीरता से चिंतन करना चाहिए, की वो कहां जा रहे हैं।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लघु उद्योग भारती के माध्यम से मालवा उद्यमी सम्मेलन और स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने मालवा के उद्मियों को सफलता के खास टिप्स दिए हैं।
मध्यप्रदेश में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोहन सरकार लगातार नई-नई योजनाएं ला रही हैं, जहां इस बीच इंदौर में लघु उद्योग भारती के माध्यम से मालवा उद्यमी सम्मेलन और स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने मालवा के उद्मियों के साथ मंथन करते हुए सक्सेस का खास प्लान तैयार किया है। इस दौरान कॉन्क्लेव में विभागीय अधिकारी समेत तमाम उद्यमी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि, विभाग की ओर से लगातार लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन था लिया है। पचौरी के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने वाले नेताओं में इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी शामिल हैं, जहां दोनों ही नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
इंदौर के सियासत में संजय शुक्ला और विशाल पटेल का नाम प्रमुखता से लिया जाता था, जहां दोनों ही पूर्व विधायक होने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में सियासी दम खम भी रखते थे। यही कारण है कि, संजय शुक्ला और विशाल पटेल के बीजेपी में जाने के बाद अब कांग्रेस को इंदौर से बड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़े- MP News: एक रात में सियासी उलटफेर, जिन्हें मिलना था टिकट, उन्होंने ही छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ












Click it and Unblock the Notifications