Home / Photos
Mahakal के सिर सेहरा सजा, साल में एक बार दिन की भस्म आरती में दिखा दिव्य रूप
By Naman Matke
उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान श्री महादेव ने महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन 09 मार्च को प्रातः पुष्प मुकुट (सेहरा) धारण कर भक्तों को अपने दिव्यरूप में दर्शन दिये। वर्ष में एक ही बार महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान श्री महाकालेश्वर की दोपहर में भस्म आरती संपन्न हुईं।
1/8
Photo Credit: Shri Mahakaleshwar Ujjain
Share
उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान श्री महादेव ने महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन 09 मार्च को प्रातः पुष्प मुकुट (सेहरा) धारण कर भक्तों को अपने दिव्यरूप में दर्शन दिये।
2/8
Photo Credit: Shri Mahakaleshwar Ujjain
Share
वर्ष में एक ही बार महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान श्री महाकालेश्वर की दोपहर में भस्म आरती संपन्न हुईं। महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार भगवान शिव के दर्शन 44 घण्टे दर्शनार्थियों ने किये।
3/8
Photo Credit: Shri Mahakaleshwar Ujjain
Share
भगवान श्री महाकालेश्वर जी के सवामन पुष्प मुकुट के दर्शन प्रातः से शुरू हुआ तत्पश्चात पूर्वान्ह्ः 11 बजे के लगभग मुकुट उतारा गया। इसके बाद भगवान महाकाल की वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मार्ती प्रारंभ हुई। भस्म आरती में भक्तों ने ध्यान मग्न होकर भगवान भोले नाथ की आरती का दर्शन लाभ लिया।
4/8
Photo Credit: Shri Mahakaleshwar Ujjain
Share
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर रात्रि विश्राम नहीं करते है और सतत 44 घण्टे अपने भक्तों को दर्शन देते है। महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व 29 फरवरी शिव नवरात्रि से भगवान श्री महाकाल के अलग-अलग रूपों में हजारों भक्तों ने दर्शन लाभ लेकर पुण्य प्राप्त किया।
5/8
Photo Credit: Shri Mahakaleshwar Ujjain
Share
भगवान श्री महाकालेश्वर जी नित नूतन और अभिनव रूपों में भक्तों को दर्शन देते है। कभी प्राकृतिक रूप में, तो कभी राजसी रूप में आभूषण धारण कर तो कभी भांग, चंदन, सूखे मेवे से तो कभी फल, पुष्प से सजते है। संभवतः विश्व में अकेले श्री महाकालेश्वर भगवान ही है जो इतने रूपों में दर्शन होते है।
6/8
Photo Credit: Shri Mahakaleshwar Ujjain
Share
09 मार्च को दोपहर की भस्म आरती का कई दर्शनार्थियों ने लाभ लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं प्रशासक संदीप सोनी ने की गई व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करने पर सबका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
7/8
Photo Credit: Shri Mahakaleshwar Ujjain
Share
वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्म आरती में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने आप को धन्य महसूस किया। भगवान भोलेनाथ ने अपने भक्तों को दिव्य रूप में दर्शन दिये महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार भगवान शिव के दर्शन 08 मार्च की प्रात: 2.30 बजे से अगले दिन 09 मार्च को शयन आरती तक भक्तों को दर्शन देंगे, उसके पश्यात रात्रि 11 बजे पट मंगल होते है।
8/8
Photo Credit: Shri Mahakaleshwar Ujjain
Share
महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर को सजाया गया था, जहां आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकाल दर्शन किए.


Click it and Unblock the Notifications