Indore News: कांग्रेस ने लगाई 'चाय पर चौपाल', जनता को बताई राज की बात

सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस संगठन को मैदानी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेसजनों को सक्रिय किया जा रहा है। साथ ही नए लोगों एवं युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह 'चाय की चौपाल' लगाकर चर्चा की गई है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस के इंदौर जिला प्रभारी रवि जोशी, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुजीत सिंह चड्ढा के मार्गदर्शन में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यादव ने आगे बताया है की, गली मोहल्ले-चौराहा जगह-जगह चाय की चौपाल लगाकर छोटे-छोटे जत्थों के रूप में कांग्रेस पार्टी से जोड़ा गया, और कांग्रेस पार्टी की रितियो नीतियां बताई गई। इन नए लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए तिरंगा दुपट्टा डालकर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाकर जोड़ा गया। इन सभी लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ने की अपनी सहमति दी।

Indore

यादव ने बताया है की, यह अभियान छोटी ग्वालटोली छतरीबाग बियाबानी एवं अलग-अलग क्षेत्र चलाया गया, और जगह-जगह चाय की चौपाल पर चर्चा की गई। बताया गया कि, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय जो वादे किए थे। भाजपा बताएं की ढाई लाख युवाओं को नौकरी कब मिलेगी, प्रत्येक परिवार के एक प्रत्येक व्यक्ति के एक व्यक्ति को रोजगार कब मिलेगा। 103 करोड़ बहनों को पक्के आवास कब दिए जाएंगे। नर्सिंग कॉलेज घोटाले में दोषियों एवं नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले के मास्टरमाइंड एवं बड़े मगरमच्छों पर कारवाई कब होगी। NEET परीक्षा के परचा लीक करने वालों और बड़े-बड़े मगरमच्छों को कब दोषी ठहराया जाएगा। MBA के पेपर लीक कांड अक्षय बम के कॉलेज की मान्यता कब रद्द की जाएगी। आदि बातों के साथ ही महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरमसिमा पर पहुंच चुका है, आमजन परेशान है।

यादव ने आगे कहा है कि, संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेसजनों को मैदानी स्तर पर सक्रिय करने के लिए इंदौर शहर कांग्रेस द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा। वहीं ब्लॉक,मंडलम,सेक्टर स्तर पर सभी पदाधिकारियो से व्यक्तिगत चर्चा कर सक्रिय रहने के लिए निवेदन किया जाएगा।

यादव ने बताया है कि, कांग्रेस पार्टी से युवाओं एवं नए लोगों को जोड़ने के साथ ही सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। वहीं जगह-जगह चाय की चौपाल लगाई जाएगी, और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाए जाएंगे,घर बैठे कांग्रेसजनों से उनके घर-घर जाकर सक्रिय रहने का निवेदन किया जाएगा। वहीं कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि, भाजपा के खिलाफ बहुत मुद्दे हैं। हम सब मिलजुलकर भाजपा के खिलाफ आंदोलन करना शुरू करें, एवं जनता की समस्याओं को उठाने की जिम्मेदारी निभाएं।

यादव ने आगे बताया है कि मैदानी स्तर पर यह अभियान प्रारंभ किया किया गया है, जहां कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्थानो पर जाकर चर्चा की जाएगी की भाजपा सरकार ने जो विधानसभा चुनाव में और लोकसभा चुनाव में वादे किए थे। वह वादे भारतीय जनता पार्टी अब निभा नहीं रही है, उन वादों को भी लेकर जनता के बीच वार्ड मंडलम,ब्लॉक स्तर पर साथ ही मोहल्ले,बस्तियों में व गली स्तर पर भी कांग्रेसजन जाएंगे। वहीं कांग्रेस मजबूती के लिए एवं भाजपा से मुकाबला करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी सभी कांग्रेसजनों से किया है।

ये भी पढ़े- 'जल्द बदलें कांग्रेस की कार्यकारणी...', इस नेता ने PCC चीफ जीतू पटवारी से की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+