'जल्द बदलें कांग्रेस की कार्यकारणी...', इस नेता ने PCC चीफ जीतू पटवारी से की मांग

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने मुलाकात कर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन किए जाने की मांग की है। साथ ही मैदानी काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाने और नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले को लेकर भोपाल में बड़ा आंदोलन करने की बात भी कही है।

इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर निवास रोड बिजलपुर पर मुलाकात कर कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई साथ है। इंदौर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाए, इस पर भी चर्चा की गई। वहीं जमीनी मैदानिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लगा लाया जाए और उन्हें जिम्मेदारी दी जाए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की पूछ पारक की जाए उनका सम्मान किया जाए।

Indore

यादव ने आगे बताया कि, इस दौरान पटवारी से चर्चा करते हुए इंदौर में तो नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहे हैं, और आगे भी जारी रहेंगे। वहीं जब 150 करोड़ के घोटाले के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके मंत्री जेल में है, और वहीं इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा भी एक बड़ा आंदोलन भोपाल में किया जाए।

वहीं विधानसभा का घेराव भी किया जाए। साथ ही विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया जाए। अक्षय बम के कॉलेज में M-B-A का पर्चा लिक कांड हुआ था, और इस मामले में भाजपा सरकार के दबाव में कॉलेज की मान्यता रद्द नहीं की गई। 5 लाख का जुर्माना और 3 साल के लिए परीक्षा केंद्र को हटाया गया था, जो विश्वविद्यालय ने और प्रशासन के अधिकारियों ने दवाव में कॉलेज की मान्यता रद्द नहीं की गई। मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भी से भोपाल में इस मुद्दे को उठाया जाए, और इस मामले पर सख्त करवाई करवाने के लिए मुख्य मंत्री एवं राज्यपाल से मुलाक़ात कर कार्रवाई की मांग की जाए।

वहीं नगर निगम 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले एवं अक्षय बम के कॉलेज मे M-B-A परचा लिक हुआ। उस मामले में कॉलेज की मान्यता रद्द करने को लेकर ये दोनों मुद्दे विधानसभा में उठाये जाये। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, यह दोनों मुद्दे विधानसभा मे उठाये जायेगे। वहीं शहर कांग्रेस कार्यकरणीय का गठन शीघ्र ही किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore में लगा भ्रष्टाचार का पेड़, पत्ती की जगह नोट और फूल की जगह लगे शिक्षा मंत्री के फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+