MP: CM Helpline के प्रकरण निवारण में इंदौर ने बाजी मारी, टॉप फाइव जिलों में पाया स्थान

इंदौर जिले ने सीएम हेल्प लाइन योजना के तहत दर्ज जन समस्याओं के निराकरण में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में अपना स्थान बनाया है।

indore

Recommended Video

      इंदौर: सौ करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट, हूआ भूमि पूजन

      इंदौर जिले में सीएम हेल्प लाइन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सीएम हेल्प लाइन योजना के तहत दर्ज जन समस्याओं के निराकरण में इंदौर जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जन समस्याओं के निराकरण में इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है और कहा है कि इसी तरह अपने कार्यों को और अधिक बेहतर बनाए। जिससे कि इंदौर जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर आ सके। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात भी कही।

      इंदौर प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में शामिल

      कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजय देव शर्मा, राजेश राठौर, आर.एस. मण्डलोई तथा सपना लोवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की विभाग वार प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि गत फरवरी माह की रैंकिंग में इंदौर जिला प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में शामिल है। इंदौर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जिले में उक्त अवधि में 14 हजार 400 प्रकरण लंबित थे इसमें से 11 हजार 500 से अधिक प्रकरणों का निराकरण आवेदकों की संतुष्टि के साथ किया गया।

      उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा

      कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे वित्तीय लेनदेन में सावधानी रखें। कोई भी आहरण सक्षम अधिकारी की बगैर वित्तीय स्वीकृति के नहीं करें। केशबुक का गहनता से परीक्षण करें। अपने-अपने कार्यालयों में ऑडिट भी करवाना सुनिश्चित करें। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

      कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न

      कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में यहां दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत गठित जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत लक्षित समूह के हितग्राहियों को चयनित कर उन्हें कौशल विकास संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंदौर जिले में 3150 युवाओं को विभिन्न ट्रेड के अंतर्गत प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य जिले के इंदौर नगर निगम सहित सभी आठों नगर परिषदों को आंवटित कर दिए गए हैं।

      ये भी पढ़े- Indore ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, पूरे शहर ने एक साथ किया योगाभ्यास

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+