Indore ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, पूरे शहर ने एक साथ किया योगाभ्यास
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रीश्री रविशंकर के सानिध्य में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योग किया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रीश्री रविशंकर के सानिध्य में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योग किया। कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, एमआईसी सदस्य राकेश जैन, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा, निरंजन सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। योग के इस कार्यक्रम से सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअली जुड़े थे।
श्री श्री रविशंकर ने कही ये बात
योग मित्र कार्यक्रम में शामिल हुए श्री श्री रविशंकर ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश भारत का दिल है, जब ह्रदय ठीक रहता है तो पूरा शरीर ठीक रहता है। ह्रदय में स्वच्छता आ गई है तो देश में इससे स्वच्छता फैलने लगेगी। मुझे बहुत हर्ष है हमारे प्रिय शिवराज सिंह चौहान जी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के प्रयास से प्रदेश तरक्की कर रहा है। दिन प्रतिदिन स्वच्छ इंदौर ही नहीं अभी स्वस्थ इंदौर के लिए भी महापौर जी ने अनाउंस किया है। कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, स्वच्छता के मामले में इंदौर नहीं नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं, छठी बार पहले स्थान पर आया है, और पूरी दुनिया इंदौर की स्वच्छता की कायल है, लेकिन स्वच्छ इंदौर के साथ-साथ स्वस्थ इंदौर का जो बीड़ा इंदौर ने उठाया है, मैं उस प्रयास का हृदय से अभिनंदन करता हूं।
सीएम शिवराज ने की सराहना
इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, मुझे पता है जब प्रवासी भारतीय सम्मेलन हुआ था तो यहां प्रवासी भारतीय भाई-बहन अलग-अलग 37 स्थानों पर ठहरे हुए थे, उनके योग सत्र का आयोजन किया गया था, एक हमने ग्लोबल गार्डन इंदौर में बनाया है, जहां अलग-अलग देशों से आए हुए सभी भाई बहनों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया था। इंदौर नगर निगम ने योग मित्र जो अभियान चलाया है, और प्रत्येक वार्ड में क्रमवार हर सप्ताह मंगलवार, गुरुवार, शनिवार महापौर जी की उपस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ योग सत्र का आयोजन हो रहा है।
रफ्तार पकड़ रहा अभियान
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वास्थ्य को लेकर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जहां अब यह प्रयास रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से हर वार्ड में सप्ताह के अलग-अलग धन योग मित्र अभियान चलाया जाता है, जिसके तहत वार्ड वासियों के साथ योगाभ्यास करते हैं। इतना ही नहीं इस योगाभ्यास के जरिए लोगों को निरोगी रहने का संदेश भी देते हैं, जहां योग मित्र अभियान इंदौर की पहचान बन चुका है, जिसके परिणाम आने वाले दिनों में दिखाई देने लगेंगे।
ये भी पढ़े- Indore में ladli behna yojna को लेकर उत्साह, अब तक 13 हजार से ज्यादा महिलाओं में भरे फॉर्म












Click it and Unblock the Notifications