Indore Road Accident : पेट्रोल पंप के पास खड़े टैंकर से टकराई कार, छह युवकों की मौत
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के लसुड़िया पुलिस थाना इलाके के तलावली चांदा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह युवकों की मौत हो गई। टैंकर और कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और छह युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों की उम्र 18 से 28 साल के बीच थी।

एसआई नरसिंह यादव ने बताया कि रात 12:45 बजे इंदौर के ऋषि पंवार, सूरज, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, देव और सुमित सिंह कार में सवार होकर मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर जा रहे थे।
रास्ते में तलावली चांदा क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प के पास टैंकर खड़ा था। बेकाबू कार टैंकर से जा टकराई। कार बुरी तरह से टैंकर में फंसी गई। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे युवकों को बाहर निकालना शुरू किया, मगर कार में सवार छहों युवकों को बचाया नहीं जा सका।
सूचना पाकर पहुंची लसुड़िया पुलिस ने शवों को राजकीय महाराजा यशवंतराज अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और सुबह पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिए।
Six youths died after their speeding car rammed into tanker near petrol pump in Indores Talawali Chanda area at about 12:45 am. Car had to be cut to recover dead bodies; families informed: Sub-Inspector Narsingh Yadav, Lasudia Police Station, Madhya Pradesh pic.twitter.com/quhDAorcmY
— ANI (@ANI) February 23, 2021












Click it and Unblock the Notifications