Indore news: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क पर सफाई कर रही महिला को कुचला

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अल सुबह सफाईकर्मी महिला को कार ने रौंद दिया। वहीं जब ये हादसा हुआ तब कार चालक मौके से बचकर भाग निकला। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

इधर, सफाईकर्मी महिला के परिजन और निगमकर्मी की बड़ी संख्या ने मौके पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। वहीं हादसे के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाईकर्मी के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की है.

Indore

कुछ इस तरह हुआ हादसा

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के अहिल्या आश्रम का बताया जा रहा है, जहां बुधवार की सुबह अहिल्या आश्रम क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर सफाई कर रही सफाईकर्मी महिला को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जब ये हादसा हुआ तब कार चालक मौके से बच कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, सफाईकर्मियों महिला रोजाना की तरह सड़क पर सफाई कर रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंद दिया।

कोहरा बना हादसे की वजह

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस ने जिस कार से हादसा हुआ है, उसे जब्त कर लिया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर, हादसे के बाद महापौर समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। बता दें शहर में लगातार सड़क हादसों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। वहीं अब कोहरे के कारण कम होती विजिबिलिट हादसे की बड़ी वजह बन रही है। बहरहाल, हादसे के बाद नगर निगम की ओर से सफाईकार्यों की सुरक्षा को लेकर क्या कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे, ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore news: देर रात अचानक सड़क पर चलते-चलते गिरने लगी गाडियां, Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+