Indore news: देर रात अचानक सड़क पर चलते-चलते गिरने लगी गाडियां, Video Viral

Indore news: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों मौसम बिगड़ने के बाद बारिश का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। इस बीच मंगलवार की देर शाम भंवर कुआं इलाके में हुई बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ फैल गया, जिसके चलते वाहन चालक लगातार गिरते नजर आ रहे थे।

वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वाहन चालक कीचड़ में फिसल कर सड़क पर गिर रहे हैं। वहीं इसके चलते कुछ वाहन चालकों को हल्की चोट आई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Indore

कुछ इस तरह हुआ हादसा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवर कुआं इलाके में इन दिनों फ्लाईओवर ब्रिज का काम चल रहा है। यही कारण है कि, ब्रिज का काम चलने के कारण यहां खुदाई की गई है, जिसके चलते मिट्टी भी निकली है। वहीं अचानक मौसम बदलने के चलते हुई बारिश के चलते मिट्टी कीचड़ में परिवर्तित हो गई, और पूरे सड़क पर कीचड़ फैल गया। वहीं इसके बाद जो भी वाहन चालक उस सड़क से गुजर रहा था, वह कीचड़ में फिसलने के चलते गिर रहा था। वहीं कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लगातार हो रहे हादसे

मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैलने के चलते गिर रहे वाहन चालकों को बचाने के लिए कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। वहीं इसके बाद कुछ लोगों ने कीचड़ को हटाने का काम भी किया। बता दें कि इन दिनों इंदौर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज और विकास कार्यों के चलते खुदाई हो रही है। यही कारण है कि, लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या वाहन चालकों को उठानी पड़ती है, तो वहीं अब विकास कार्य के चलते भारी बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ फैल गया।

ये भी पढ़े- Video: चलती कार की छत पर बैठकर युवकों ने किया स्टंट, अब पुलिस लेगी एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+