Indore : मजदूरों पर चढ़ी बेकाबू कार, चपेट में आई महिला ने तोड़ा दम
इंदौर के पास राऊ में सड़क हादसा हुआ है, जहां बेकाबू कार सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर चढ़ गई, जिसके चलते 3 मजदूर तो मौके से हट गए, लेकिन एक महिला की मौत हो गई.

रतलाम में हाल ही में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक ने 7 मजदूरों को रौंद दिया था। वहीं अब एक ऐसा ही हादसा प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास राऊ में हुआ है, जहां बेकाबू कार सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर चढ़ गई, जिसके चलते 3 मजदूर तो मौके से हट गए, लेकिन एक महिला हटने में नाकामयाब रही, जिसके चलते बेकाबू कार महिला पर चढ़ गई और मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, जहां आसपास के ग्रामीणों समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे का शिकार हुई महिला मजदूर सड़क किनारे आराम कर रही थी, जहां उसके साथ कुछ और भी लोग मौजूद थे, तभी एक कार तेज रफ्तार से आई और बेकाबू होते हुए मजदूरों पर चढ़ गई, जिसके बाद कुछ मजदूर तो वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन महिला मजदूर तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई, जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया। वहीं महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मौके का फायदा उठाकर कार चालक भाग खड़ा हुआ। उधर, अब पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि, प्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ते चले जा रहे हैं, हाल ही में इस तरह का रतलाम जिले में भी हुआ था।
भीषण हादसे ने सभी को चौंकाया
यह हादसा इतना भीषण था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया। हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए, तुरंत लोगों ने इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जहां घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, इस घटनाक्रम के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर, महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
ये भी पढ़े- MP : बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, पता चलते ही बच्चों का हाल जानने के लिए जेल से भागा पति
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications