Akshara Singh Caste: अक्षय कुमार संग अपने ठुमकों से इंडिया हिला रही अक्षरा सिंह की क्या है जाति?

Akshara Singh Caste: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। वजह है उनका बॉलीवुड डेब्यू, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' में अक्षरा सिंह पहली बार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आई हैं और इस जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने की पॉपुलैरिटी से खुश अक्षरा सिंह भावुक भी हो गई थीं और उन्होंने अपने फैंस के लिए खास मैसेज भी शेयर किया है।

अक्षय कुमार के साथ दिखा अक्षरा सिंह का देसी अंदाज
'घिस घिस घिस' गाने में अक्षरा सिंह ने अपने देसी स्टाइल और दमदार डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। भोजपुरी तड़के और बॉलीवुड मसाले से भरे इस गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

akshara singh caste

अक्षरा सिंह के डांस मूव्स की हो रही तारीफ

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप्स वायरल होने लगीं। कई यूजर्स ने इसे फिल्म का सबसे एंटरटेनिंग ट्रैक बताया जबकि फैंस अक्षरा सिंह के एनर्जी से भरे डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पायजामे में Shraddha Kapoor का 'क्रेजी डांस' वायरल, कैमरे के पीछे राहुल मोदी? लोगों की क्यों लगी क्लास?
पायजामे में Shraddha Kapoor का 'क्रेजी डांस' वायरल, कैमरे के पीछे राहुल मोदी? लोगों की क्यों लगी क्लास?

गाने की सफलता देख इमोशनल हुईं अक्षरा सिंह

-बॉलीवुड में अपने पहले बड़े प्रोजेक्ट को मिल रहे प्यार से अक्षरा सिंह बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस का धन्यवाद किया है। अक्षरा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लोग उनके इस गाने को इतना प्यार देंगे।

-एक्ट्रेस ने माना कि अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। गाने की सफलता के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं और यही बात उन्हें भावुक कर रही है।

मां की आंखों से छलके आंसू

-गाने की लोकप्रियता का असर सिर्फ अक्षरा पर ही नहीं बल्कि उनके परिवार पर भी देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब उनकी मां ने बेटी को अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर देखा तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।

-इस गाने में अक्षरा सिंह को देखने के बाद से लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक नजर आ रहे हैं। कई लोग तो इंटरनेट पर ये सर्च कर रहे हैं कि अक्षरा सिंह बिहारी हैं या नहीं, उनकी जाति क्या है और वो कौन सा धर्म मानती हैं।

क्या है अक्षरा सिंह की जाति-धर्म?

-भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पिता बिपिन चौबे (Bipin Chaube) हैं और इस आधार पर उनका परिवार ब्राह्मण (भूमिहार ब्राह्मण) समुदाय से आता है। हालांकि उनकी मां निलिमा सिंह गैर-ब्राह्मण परिवार से हैं लेकिन अक्षरा सिंह की पुश्तैनी और पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार उनकी जाति ब्राह्मण है।

-बिहार में 'सिंह' कोई एक स्वतंत्र जाति नहीं है बल्कि ये एक प्रमुख उपाधि या सरनेम है। संस्कृत शब्द 'सिंह' का अर्थ 'शेर' होता है, जो पराक्रम और वीरता का प्रतीक है। बिहार में राजपूत जाति के लोग अपनी क्षत्रिय पहचान, शौर्य और गौरव के प्रतीक के रूप में सदियों से 'सिंह' उपनाम का प्रयोग करते आ रहे हैं।

-बिहार के प्रभावशाली भूमिहार समुदाय के लोग भी पारंपरिक रूप से अपने नाम के साथ 'सिंह' लगाते हैं। आधुनिक काल में, इस उपाधि ने उन्हें जमींदार और प्रभावशाली वर्ग के रूप में स्थापित किया है और अक्षरा सिहं इसी जाति से हैं। वह मूल रूप से हिंदू धर्म का पालन करती हैं।

अक्षरा सिंह ने जीता बॉलीवुड फैंस का दिल

-भोजपुरी सिनेमा में पहले से अपनी मजबूत पहचान बना चुकी अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड ऑडियंस के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। 'घिस घिस घिस' गाने में उनका आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

-फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का मानना है कि अक्षरा सिंह ने इस गाने के जरिए साबित कर दिया है कि वह सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं हैं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने का दम रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+