Ronisha Satti: 'लव, पैसा और धोखा', कौन है रोनिशा सत्ती? मंगेतर पर लगाए बदनाम करने का आरोप, अब पहुंची अस्पताल
Ronisha Satti: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा सत्ती इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक चर्चित हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोनिशा सत्ती ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर खुद को खत्म करने की कोशिश की है लेकिन ये कदम उठाने से पहले उसने अपने सोशल हैंडल पर दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उसने मंगेतर प्रशांत शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उसने वीडियो में कहा है कि ' प्रशांत ने उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया और उनके खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाईं हैं इसलिए वो आहत होकर खुद को खत्म करने जा रही है।' फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रोनिशा की मां रीना सत्ती ने ANI से बात करते हुए रोते हुए कहा कि 'हमारा पीछा किया गया, हमें परेशान किया गया और जब मैंने अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई, तो किसी ने हमारी मदद नहीं की,अगर मेरी बेटी को कुछ होता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? मुझे इंसाफ़ चाहिए। अगर पांच दिनों के अंदर मुझे इंसाफ़ नहीं मिला तो मैं अपनी जान दे दूंगी। इसकी ज़िम्मेदारी JK पुलिस और क्राइम ब्रांच की होगी।'
'प्रशांत ने रोनिशा के नाम का फर्जी सोशल मीडिया पेज बनाया'
उन्होंने कहा कि 'प्रशांत ने रोनिशा के खिलाफ एक नकली सोशल मीडिया पेज बनाया और उस पर उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखीं, जिससे मजबूर होकर रोनिशा ने आत्महत्या की कोशिश की। उसने मेरी बेटी और पूरे परिवार की तस्वीरें भी अपलोड कीं और झूठ फैलाकर हमें बदनाम किया, मेरे पति एक ऑटो ड्राइवर थे। '

'मेरी बेटी से लिए 10 लाख, अब शादी से कर रहा इनकार'
'उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के लिए एजुकेशन लोन लिया था। हमने आखिर क्या गुनाह किया था? मैं तो बस घर का खर्च चलाने के लिए कपड़े सिलने का काम करती थी, प्रशांत ने मेरी बेटी से 10 लाख रु लिए थे लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए, उल्टा मेरी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की और अब वो शादी से भी मुकर गया है।'
प्रशांत शर्मा के वकील ने आरोपों का खंडन किया
प्रशांत शर्मा के वकील ने इस घटना का दूसरा पहलू बताया जिसके हिसाब से कहानी ही उलट गई है, दरअसल एडवोकेट रजत गुप्ता ने कहा कि ' दुबई के रहने वाले प्रशांत और कश्मीर की रोनिशा सितंबर 2024 से लवरिलेशनशिप में थे, दोनों ने परिवार की सहमति से सगाई की थी। रोनिशा ने मेरे क्लाइंट, प्रशांत से कहा था कि वह शादी करके घर बसाना चाहती है। प्रशांत ने एक नार्मल पार्टनर की तरह रोनिशा को लग्ज़री शॉपिंग करवाई और लाखों रुपये के महंगे तोहफ़े दिए, जब प्रशांत ने शादी के लिए ज़ोर दिया, तो उसके परिवार ने बार-बार टालमटोल करने लगा।
'रोनिशा पहले से ही शादी शुदा है', प्रशांत के पति ने किया दावा
बाद में, उन्होंने उसे गालियां देना और धमकियां देना शुरू कर दिया, यह कहते हुए कि उनका शादी का कोई इरादा ही नहीं था। बाद में पता चला कि रोनिशा पहले से ही शादी शुदा है और उसके तलाक की बातें चल रही है लेकिन तलाक हुआ नहीं है। जिसके बाद प्रशांत ने ने रोनिशा और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाज़ी और साज़िश का केस दर्ज किया था लेकिन अब रोनिशा के परिवार वाले पलटी मार लिए हैं। मेरे क्लाइंट ने उन सोशल मीडिया पेजों का मालिक होने से साफ इनकार कर दिया। इसी बीच, रोनिशा के भाई ने प्रशांत के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश की, जिसके चलते एक साइबर शिकायत भी दर्ज की गई है।

रोनिशा ने भी दर्ज करवाई प्रशांत के खिलाफ शिकायत
रोनिशा ने भी प्रशांत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि प्रशांत ने शादी करने से मना कर दिया और पोस्ट तथा वीडियो के ज़रिए उसे बदनाम करने की कोशिश की। इस शिकायत के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया और इस वर्त अस्पताल में भर्ती है।
कौन है इन्फ्लुएंसर रोनिशा सत्ती?
रोनिशा सत्ती जम्मू की एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं。 वह मुख्य रूप से इंस्टाग्राम पर अपने लाइफस्टाइल, व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं, उनके इंस्टा पर 905K followers हैं। उनका वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चितिंत हो गए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications