MP : बॉयफ्रेंड के साथ भागी पत्नी, पता चलते ही बच्चों का हाल जानने के लिए जेल से भागा पति

बड़वाह जेल से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां लगभग 20 फीट ऊंची दीवार कूदकर कैदी फरार हो गया। कैदी के फरार होते ही जेल में हड़कंप मच गया है.

indore

मध्यप्रदेश के बड़वाह जेल से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां लगभग 20 फीट ऊंची दीवार कूदकर कैदी फरार हो गया। कैदी के फरार होते ही जेल में हड़कंप मच गया है, जहां जेल प्रहरी और पुलिस की टीम कैदी की तलाश में जुट गए, लगातार प्रयास करने के बाद आखिरकार जेल प्रहरी और पुलिस की टीम के हाथ सफलता लगी, जहां जेल से फरार हुए कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, गिरफ्त में आए कैदी ने जेल से भागने के पीछे की जो कहानी बताई, उसे सुन सभी हैरान रह गए।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

जेल प्रहरी और पुलिस टीम की गिरफ्त में आए कैदी ने बताया कि, उसके पिता उसे जेल में मिलने आए थे, जहां उन्होंने कैदी को बताया कि, उसकी पत्नी किसी और व्यक्ति के साथ भाग गई है, जिसके बाद कैदी को अपने बच्चों की चिंता हुई, जहां कैदी अपने बच्चों से मिलने और उनका हाल जानने के लिए जेल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, कैदी जेल में दीवार के सहारे लगी सीढ़ी पर चढ़कर जेल से भाग खड़ा हुआ था। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद जेल प्रबंधन इस बात की जानकारी जुटाते हुए जांच कर रहा है कि, आखिर कैदी जेल से किस तरह से फरार हुआ। वहीं इस मामले में जल्द ही जेल प्रबंधन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

कैदी को सेंट्रल जेल भेजा गया

बताया जा रहा है कि, कैदी मजदूरी का काम करता था, लेकिन कभी-कभी वह कच्ची शराब का परिवहन भी करता था, और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। वहीं जेल जाने के बाद उसकी पत्नी सोयाबीन काटने के काम से बाहर गई थी। वहीं जब वह घर लौटी तो उसे पता चला कि, उसका पति जेल में है, जिसके बाद वह भाग खड़ी हुई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का पता चलने के बाद कैदी भी जेल से भाग खड़ा हुआ, जहां वह अपने बच्चों से मिलना चाहता था। उधर, जेल से भागने के मामले में कैदी पर अलग-अलग धाराओं के चलते मुकदमा कायम किया जाएगा। साथ ही कैदी को सेंट्रल जेल भेजा जा रहा है। जेल प्रबंधन इस मामले की जांच में जुट गया है।

ये भी पढ़े- Ujjain : Mahakal Mandir में महिला सुरक्षाकर्मियों ने बनाया डांस Video, मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+