IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें बड़े-बड़े खिलाड़ी भी नहीं तोड़ पाए

IPL Records: आईपीएल का नाम सुनते ही दिमाग में चौकों-छक्कों की बारिश, आखिरी ओवर का रोमांच और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स याद आ जाते हैं। Indian Premier League(IPL) सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स का खजाना बन चुकी है। कभी किसी गेंदबाज़ ने अपनी घातक बॉलिंग से इतिहास रचा तो कभी किसी बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेलकर नए कीर्तिमान बना दिए।

पार्टनरशिप का रिकॉर्ड कोहली-डिविलियर्स के नाम (IPL Records)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने 14 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ एक यादगार साझेदारी निभाई थी। दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 229 रन जोड़े थे, जो उस समय इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बनी थी। इस मुकाबले में दोनों स्टार बल्लेबाज़ों ने शानदार शतक जड़े थे। विराट कोहली ने 55 गेंदों में 109 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 52 गेंदों में 129 रन ठोक दिए थे। दोनों की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा किया और क्रिकेट फैंस को एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला।

IPL Records 1

IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल और उर्विल पटेल के नाम दर्ज है। दोनों बल्लेबाज़ों ने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में यह कारनामा किया था। उन्होंने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और 47 गेंदों पर 98 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं, आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर इस रिकॉर्ड की बराबरी की। उर्विल ने 23 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

IPL Records 1

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड रचने वाले बल्लेबाज़

आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए खेलते हुए प्रशांत परमेश्वरन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक ओवर में 37 रन खर्च किए थे। वहीं 2021 में हर्षल पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक ओवर में 37 रन दिए थे। इसी 2021 आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन बनाए थे। उस ओवर का स्कोर था - 6, 6nb, 6, 6, 2, 6, 4

10 मैच जीतकर रच दिया इतिहास

केकेआर ने आईपीएल में सबसे लंबी लगातार जीत का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। टीम ने 2014 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 9 मैच जीते, जिसमें बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में Punjab Kings (तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ जीत भी शामिल थी। इसके बाद केकेआर ने 2015 सीजन का अपना पहला मैच भी जीत लिया, जिससे लगातार जीतों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। यह रिकॉर्ड सिर्फ एक सीजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दो अलग-अलग सीजनों में मिली लगातार जीतों का शानदार सिलसिला था। आज भी यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में सबसे खास उपलब्धियों में से एक माना जाता है।

IPL Records 1

एक मैच में 17 छक्के लगाकर बना दिया रिकॉर्ड

यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड उन्होंने बनाया था। यह ऐतिहासिक पारी साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ आई थी। इस मैच में क्रिस गेल ने नाबाद 175 रन बनाए, जो आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आईपीएल का सबसे तेज शतक भी माना जाता है। उनकी इस पारी में 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे, जिससे गेंदबाज़ पूरी तरह बेबस नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+