Indore News: शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया प्रेमी के बच्चे को जन्म, ससुराल वाले चौंके

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास धामनोद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद जब ससुराल वालों ने दुल्हन से बच्चे के बारे में पूछा तो दुल्हन ने जो कहानी बताई उसे सुन ससुराल वाले चौंक गए।

लड़की की शादी 20 मई को हुई थी, जहां शादी के 2 दिन बाद 22 मई को लड़की ने बच्चों को जन्म दिया। शादी के बाद दो दिन बाद हुए इस घटनाक्रम से ससुराल वाले हैरान रह गए। वहीं जब ससुराल वालों ने लड़की से पूरा घटनाक्रम जाना तो लड़की ने आपबीती सुनाते हुए अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई।

Indore

जानकारी के मुताबिक 20 मई को लड़की की शादी हुई थी, जिसके बाद लड़की धामनोद आ गई। वहीं शादी के 2 दिन बाद यानी 22 मई को लड़की को अचानक पेट दर्द होने लगा, इसके बाद लड़की के ससुराल वाले लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लड़की को गर्भ होने की बात कही, और डिलीवरी करवाई, जिसके बाद लड़की ने बच्चों को जन्म दिया। वहीं इसके बाद जब ससुराल वालों ने लड़की से पूरा घटनाक्रम समझा तो ससुराल वाले भी हैरान रह गए।

लड़की ने बताया कि, एक शादी समारोह में कुछ सालों पहले उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई थी, जहां दोनों के बीच बातचीत के बाद प्यार हो गया। धीरे-धीरे लड़का, लड़की से बातचीत करने लगा, और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। वहीं जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़की ने लड़के से शादी के लिए कहा, लेकिन लड़का शादी से मुकर गया। वहीं इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी दूसरे लड़के से करवा दी। इधर, अब ससुराल वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़े- Indore News: कूलर में उलझी कान की बाली, करंट लगते ही महिला ने दम तोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+