Indore news: गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए बॉयफ्रेंड करता था चेन स्नेचिंग, ऐसे हुआ पर्दाफाश
इंदौर पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों की गैंग को गिरफ्तार किया है। 6 आरोपियों के इस गैंग से पुलिस ने 6 चेन भी बरामद की है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं, जिन पर लगाम लगाने के लिए इंदौर पुलिस अलग-अलग तरह से अपराधियों को पकड़ रही है, तो वहीं लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं कम हो सके इस लेकर प्रयास भी किए जा रहे हैं। हाल ही में शहर की विजय नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों की गैंग को गिरफ्तार किया है। 6 आरोपियों के इस गैंग से पुलिस ने 6 चेन भी बरामद की है। साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होने वाली चेन स्नेचिंग की वारदातों को लेकर पर्दाफाश हुआ है।
कुछ इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, एक चेन स्नेचिंग गिरोह पकड़ा है, जिसमें हमारे द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी विजय नगर समेत शहर के अन्य थानों में लूट की वारदात को अंजाम देते थे। चैन स्नैचिंग करते थे, इस ग्रुप की लंबे समय से तलाश थी, पिछले दिनों 17 मोबाइल्स गिरोह से पकड़े गए थे, उन्हीं से पूछताछ के दौरान हमें पता चला की चेन स्नेचिंग की घटनाएं कौन-कौन कर रहा है, फिर उनके बताएं घटनाक्रम के मुताबिक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस पूरे घटनाक्रम में 100 से अधिक फुटेज हमारे द्वारा देखे गए थे, जो विजय नगर थाना क्षेत्र में भी लगे हुए हैं, उनसे ही आरोपियों की पहचान भी हुई है।
गर्लफ्रेंड को दिलाना था मोबाइल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि, नशा करने के लिए, और गर्लफ्रेंड को मोबाइल दिलाने के लिए, कपड़े खरीदने के लिए अलग-अलग तरह के कारण सामने आए हैं, जिन कारणों के चलते यह चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। विजय नगर की कुछ 5 घटनाएं हैं, एक लसूडिया की घटना है, इसके अलावा अन्य घटनाओं के बारे में आरोपियों ने बताया है। छह आरोपियों से पुलिस द्वारा छह चेन बरामद कर ली गई है। अभी लगातार पूछताछ की जा रही है, अन्य चयन बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Khargone news: युवा सबसे ज्यादा हुए सड़क हादसों का शिकार, बचाव का खास प्लान हुआ तैयार












Click it and Unblock the Notifications