Indore news: बीच सड़क पर कार से स्टंट दिखाने लगा युवक, वीडियो मिलते ही पुलिस ने लिया एक्शन
इंदौर में कार चालक ने सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए कार को दो से तीन बार बीच चौराहे पर पूरा घुमाया दिया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के बाद ट्रैफिक में नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा है, लेकिन ऐसे में एक वायरल वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया, जिसमें एक कार चालक ने सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए कार को दो से तीन बार बीच चौराहे पर पूरा घुमाया दिया। वहीं इस कार के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही कार को जब्त किया। खतरनाक स्टंट का वायरल वीडियो स्कीम नंबर 78 पार्ट 2 के पास मेन रोड सिक्का स्कूल चौराहे का बताया जा रहा है, वायरल वीडियो में कार चालक अपनी कार को खतरनाक तरीके से दो से तीन बार चौराहे पर घुमाता दिखाई दे रहा है। बीच चौराहे पर कार चालक का खतरनाक स्टंट देख बाकी वाहन चालक भी घबरा गए।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
हाल ही में एक जिम्मेदार नागरिक द्वारा एडिशनल, सीपी यातायात प्रबंधन को एक वीडियो भेजा जिसमे एक कार चालक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से कार चलाकर बीच चौराहा पर अचानक ब्रेक लगाते हुए कार को ड्रिफ्टिंग (गोल घुमाकर स्टंट) किया गया, उस वक्त अन्य वाहन चालक व राहगीरो भी गुजर रहे थे, जिसमे से किसी ने यह वीडियो बनाकर भेजा।प्राप्त वीडियो की पुष्टि करने पर प्राप्त हुआ कि यह वीडियो डेजी डेल स्कूल स्कीम न. 78 पार्ट-2 इन्दौर के पास मेन रोड सिक्का स्कूल चौराहे का है।
पुलिस ने लिया एक्शन
वीडियो प्राप्त होने पर एडिशनल सीपी, यातायात प्रबंधन द्वारा लसूडिया थाना यातायात प्रबंधन बीट क्षेत्र के प्रभारी सूबेदार को उक्त कार क्रमांक MP09-CM-0786 रजिस्टर्ड पते पर जाकर वाहन जप्त कर वाहन चालक पर लसुडिया थाना में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। कार को जप्त कर कार चालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। साथ ही वाहन चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ भेजा गया।
ये भी पढ़े- MP के इस गांव में नहीं होती ओलावृष्टि, मान्यता- हनुमान मंदिर में उल्टा हल लगाने से होता है चमत्कार












Click it and Unblock the Notifications