Indore News: पुलिस थाने में रील बनाई, पहले हेकड़ी दिखाई, फिर कान पकड़कर माफी मांगी
Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जहां पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस थाने में ही रील बना डाली। वहीं रील के वायरल होते ही हंगामा खड़ा हो गया, जहां ररील वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया, और आरोपियों से माफी मंगवाई है।
लगातार रील बनाने और उसे वायरल करने केघटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जहां कभी पुलिस थाने में तो कभी सार्वजनिक स्थलों पर लोग रील बनाते नजर आते हैं। वहीं अबकी बार तो हद हो गई, जब आरोपियों ने पुलिस थाने में ही रील बना डाली। वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम हीरानगर थाना का बताया जा रहा है, जहां पुलिस आरोपियों को पड़कर थाने लाई थी। वहीं इसके बाद आरोपियों से पुलिस ने बेसबॉल का डंडा जप्त किया था। वहीं डंडे के साथ ही आरोपियों ने पुलिस थाने में ही रील बना दी, और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं रील के वायरल होते ही कुछ लोगों ने पुलिस थाने पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, और कान पकड़वाकर माफी मंगवाई।
पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन
सोशल मीड़िया पर थाना परिसर में रील/वीडियो बनाना आरोपियों को महंगा पड़ गया, हीरानगर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया की, आरोपी अपराध में प्रयुक्त बेसबाल का डण्डा थाने में जप्त कराने आये थे, जिसकी रील/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। आरोपी फिल्मों आदि से प्रभावित होकर रील/वीडियो बना रहे थे, और उसे वायरल कर दी। आरोपियों के विरूद्ध हीरानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके हौसले पस्त किये और जेल भेजा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जहां पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस थाने में ही रील बना डाली।
ये भी पढ़े- Indore News: पति से झगड़ा हुआ तो तीसरी मंजिल से कूद गई पत्नी, सामने आया Live Video












Click it and Unblock the Notifications