Indore News: पति से झगड़ा हुआ तो तीसरी मंजिल से कूद गई पत्नी, सामने आया Live Video
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, जहां महिला ने पति से विवाह के बाद बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।
महिला जब तीसरी मंजिल से चलांग लगाने के लिए बिल्डिंग पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने बढ़ाने की कोशिश की, जहां एक व्यक्ति महिला के पास गया, लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी, और बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से चलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला इंदौर के लसूरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक महिला ने एक टाउनशिप की तीसरी मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया। आसपास के लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पहुंचती है, और जब एक व्यक्ति महिला को बचाने महिला की परंपरा जो बढ़ता है, तो महिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे देती है। वहीं घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सब मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस पति और पत्नी के बीच विवाद की बात कहती नजर आ रही है, जहां मौके पर पहुंची पुलिस सब महिला के सुसाइड का कारण जानने के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है, जहां पुलिस पति और अन्य परिजनों के बयान ले रही है। महिला का पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। दोनों की 6 साल पहले शादी हुई है। दोनों की एक बेटी और एक बेटा है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद कॉलोनी के लोग सहमे हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: रिक्शेवाले की पत्नी से हुआ प्यार, पाने की चाहत में कर दिया इंजेक्शन कांड, आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications