Indore News: जोरदार धमाका होते ही घरों पर होने लगी पत्थरों की बारिश, छत उखड़ी, मकान टूटे
मध्य प्रदेश किनआर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंदौर-खंडवा सड़क निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग में मिसफायर हो गया। ब्लास्टिंग में मिसफायर होते ही टनल से निकले पत्थर लोगों के घर पर जाकर गिरने लगे जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप गया।
घर की छत पर अचानक हुई पत्थरों के बारिश से लोग गुस्सा हो गए, और सड़क निर्माण कर रही कंपनी के ऑफिस में जाकर तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ के चलते कंपनी के मैनेजर घायल हो गए, तो वहीं पुलिस को बुलाकर लोगों को हटाया गया।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर-खंडवा सड़क निर्माण के दौरान टनल में ब्लास्टिंग के चलते मिसफायर हो गया, जिसके चलते टनल के पास स्थित तलाई नाका गांव के घरों पर पत्थर गिरने लगे, पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। वहीं पत्थर गिरने से लोगों के घरों की छत टूट गई, और टीन की चद्दर टूट गई। घटनाक्रम होने के बाद लगभग 30 से 40 आक्रोशित ग्रामीण कंपनी के दफ्तर पहुंचे, और हंगामा करने लगे, जहां उन्होंने मैनेजर को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। घायल मैनेजर ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने लोगों को अलग किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, ब्लास्ट के चलते लोगों को नुकसान हुआ है, लेकिन निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को पीटने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इंदौर-खंडवा रोड पर सड़क निर्माण का कार्य जारी है, जहां पहाड़ों के बीच टनल बनाई जा रही है। इसी के चलते समय-समय पर ब्लास्ट किए जाते हैं, जहां मिस फायर होने के चलते टनल से निकले पत्थर लोगों के घर पर गिर जाते हैं, जिसके चलते लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं लोगों का कहना है कि, ऐसे घटनाक्रम से किसी की जान भी जा सकती है।
ये भी पढ़े- Indore News: अब इंदौर में मिला मिलावटी घी, कहीं आपके घर तक तो नहीं पहुंचा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications