Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: अब इंदौर में मिला मिलावटी घी, कहीं आपके घर तक तो नहीं पहुंचा, जानिए

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर गौरव बेनल के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

इसी सिलसिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा वीर सावरकर नगर में बड़ी कार्रवाई की गई। टीम द्वारा यहां सनी इंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया गया।

Indore

कुछ ऐसा हुआ है पूरा मामला

इस प्रतिष्ठान के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी कि यहां पर नकली घी का व्यापार किया जा रहा है। मौके पर देवश्री ब्रांड के अलग-अलग नाम जैसे रामदेवम, मंगलश्री, बालकृष्ण आदि अलग-अलग पेकिंग के 1 लीटर एवं 500 एमएल वाले पाम तेल एवं अन्य वेजिटेबल ऑइल के बिल्‍कुल घी की तरह दिखने वाले पैकेट विक्रय हेतु संग्रहित रखे हुए पाए गए। उक्त पैकेट को खोलकर भौतिक परीक्षण करने पर वह बिल्कुल घी की तरह महक एवं घी की तरह दिखने वाले थे।

प्रतिष्ठान संचालक सनी परमार द्वारा खाद्य कारोबार का कोई लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त खाद्य पदार्थ जो की बिल्कुल घी की तरह दिखता एवं प्रतीत होता है, के कुल 5 नमूने लिए गए एवं लगभग 5520 लीटर नकली घी (पाम तेल ) को जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए है। लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर जाँच हेतु भेजा जा रहा है, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। बताया गया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर गौरव बेनल के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े- 'नशा करने वालों को उल्टा लटका देना...', पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+