Indore के MY हॉस्पिटल के मॉडल ब्लड बैंक में ब्लास्ट, 6 लोग घायल

एम वाय अस्पताल के मॉडल ब्लड बैंक में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तो वहीं दो लोग घायल होने के बाद डॉक्टर की निगरानी में है।

indore

Recommended Video

    एमवाय अस्पताल में कंप्रेशर में गैस भरने के दौरान हादसा,3 लोग घायल

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम वाय अस्पताल के मॉडल ब्लड बैंक में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तो वहीं दो लोग घायल होने के बाद डॉक्टर की निगरानी में है। अस्पताल में ब्लास्ट होते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे, और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना करीब शाम 4 बजे हुई, जहां अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित मॉडल ब्लड बैंक में ब्लास्ट हो गया।

    कुछ इस तरह हुआ पूरा हादसा

    जानकारी के मुताबिक घटना अस्पताल की पहली मंजिल पर बने मॉडल ब्लड बैंक में शाम लगभग 4 बजे के आसपास हुई, जहां यह धमाका प्लेटलेट एजिटेटर के कंप्रेसर में हुआ। यह प्लेटलेट एजिटेटर कई साल पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मेंटेनेंस कंपनी के 2 कर्मचारी कंप्रेसर में कूलिंग गैस भर रहे थे तभी अचानक यह ब्लास्ट हो गया। प्लेटलेट एजिटेटर ब्लड बैंक के अंदर रखा रहता है, जहां चुनिंदा कर्मचारियों को ही एंट्री मिलती है। वहीं हादसे के बाद फॉल सीलिंग जमीन पर आ गिरी, जिससे ब्लड बैंक में रखे इक्यूपमेंट को नुकसान पहुंचा है। उधर, अस्पताल के मॉडल ब्लड बैंक में हुए धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जहां जिसे भी इस घटना की जानकारी लगी, वह तुरंत मॉडल ब्लड बैंक में पहुंच गया। वहीं घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायलों की हालत में सुधार

    घटनाक्रम के बाद एमवाय अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। वहीं इस घटनाक्रम में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तो वहीं 2 लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उधर, अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर ने बताया कि, घटना में 2 लोग घायल हुए हैं, उनकी हालत फिलहाल ठीक है। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो ब्लड बैंक चालू रहेगा, इसे बंद करने की नौबत नहीं आएगी। वहीं अब इस घटनाक्रम में हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, जहां इस घटनाक्रम से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    ये भी पढ़े- MP में शुरू हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन प्रदेश को क्या कुछ मिला, जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+