MP में शुरू हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन प्रदेश को क्या कुछ मिला, जानिए

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन्वेस्टर समिट के बीच देश और दुनिया से आए उद्योगपतियों ने वन-टू-वन चर्चा भी की, जहां कुछ उद्योगपतियों ने प्रदेश में अपने उद्योग स्थापित करने की योजना सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ साझा की है।

indore

Recommended Video

    Breaking : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हुई शुरुआत,PM मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। इस दौरान सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव समेत अलग-अलग देश और दुनिया से आए उद्योगपति मौजूद रहे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन्वेस्टर समिट के बीच देश और दुनिया से आए उद्योगपतियों ने वन-टू-वन चर्चा भी की, जहां कुछ उद्योगपतियों ने प्रदेश में अपने उद्योग स्थापित करने की योजना सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ साझा की है।

    पहले दिन ये रहा खास

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अडानी एग्रो ऑयल एंड गैस के प्रणव अडानी ने वन-टू-वन चर्चा की है। अडानी समूह ने प्रदेश में खनिज, ऊर्जा, कृषि, नवीनीकरण ऊर्जा और कोयले के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ के निवेश की योजना तैयार की है। कुछ ऐसे ही सार्थक चर्चा सीएम शिवराज सिंह चौहान की आईटीसी ग्रुप के चेयरमैन संजीव पुरी के साथ भी हुई, जहां आईटीसी ग्रुप ने मध्यप्रदेश में 1500 करोड़ का निवेश कर 1000 एफपीओ स्थापित करने की योजना बनाई है। समूह मध्यप्रदेश में पैकेजिंग और खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आर्टीसन एग्रो टेक प्रा. लि. के फाउंडर देवोपाम मुखर्जी ने भेंटकर मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में निवेश संबंधी चर्चा की है।

    सीएम शिवराज ने कही ये बात

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि, आत्मनिर्भर भारत के लिए मुझे बनाना है, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, आपके साथ मिलकर, उसका रोडमैप तैयार है। लेकिन मैं उस पर बात करूं इससे पहले आज हम सभी के प्रेरणा और प्रकाश स्तंभ केवल भारत के नहीं ग्लोबल लीडर जिन्होंने दुनिया को एक नई दिशा दिखाई है, और मैं आज इस मंच पर खड़े होकर विश्वास के साथ कह रहा हूं भौतिकता की अग्नि में दग्द विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्ध दर्शन कल भारत ही कराएगा, यह देश ही कराएगा।

    ये भी पढ़े- MP में Global invester summit का आगाज, CM Shivraj ने उद्यमियों के साथ किया मंथन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+