Indore News: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा की मुश्किल बढ़ी, BJYM ने पुलिस से की शिकायत
इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा दिए गए देश विरोधी बयान को लेकर एमजी रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एमजी रोड थाने पहुंचे।
इस अवसर पर निक्की राय, सनी टुटेजा, विक्की रघुवंशी, नाना चौधरी, अमित पालीवाल, अजय अग्निहोत्री, राहुल ठाकुर एवं विकास यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का नाम सज्जन है, लेकिन उनके विचार दुर्जनों वाले है, उनके द्वारा दिए गए देश विरोधी बयान की जितनी भी निंदा की जाए कम है, उनका बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना एवं देश का माहौल खराब करने के लिए उकसाने वाला है।
मिश्रा ने कहा की, बांग्लादेश में हुए उग्र आंदोलन और तख्तापलट जैसी स्थिति भारत देश में निर्मित होने और प्रधानमंत्री निवास सहित अन्य नेताओं के निवास पर कब्जा करने वाली बात करना उनकी दूषित विचारधारा एवं आतंकवाद समर्थित मानसिकता को उजागर करती है, समय-समय पर सज्जन सिंह वर्मा एवं कांग्रेस द्वारा आतंकवादियों के समर्थन में बयान दिए जाते रहे हैं। कांग्रेस की मानसिकता भी आतंकवादियों वाली है, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले कन्हैया कुमार जैसों को टिकट देने का काम करती है।
बांग्लादेश में चल रहे हंगामे के बीच मध्य प्रदेश में सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के विवादित बयान के बाद अब लगातार बीजेपी नेता, सज्जन सिंह वर्मा पर हमलावर रहे हैं। यही कारण है कि, BJP नेता लगातार सज्जन सिंह वर्मा पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा दिए गए देश विरोधी बयान को लेकर एमजी रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई।
ये भी पढ़े- 'हमको ज्ञान मत दो...', अधिकारियों पर बरसे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, इस गलती पर फटकार लगाई












Click it and Unblock the Notifications