'हमको ज्ञान मत दो...', अधिकारियों पर बरसे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, इस गलती पर फटकार लगाई
Indore News: पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में म.प्र. राज्य श्रम आयुक्त संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में श्रम कार्यालय में पदस्थ अधिकारी, स्टाफ की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने विभाग के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रगति समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मैदानी स्तर पर स्टाफ की पूर्ति करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव श्रम विभाग एवं क्षेत्रीय परिषद उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा, श्रम आयुक्त इन्दौर एस धनराजू, सहायक संचालक ईएसआईएस नटवर शारदा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल डॉक्यूमेंट सही से नहीं देने पर अधिकारीयों से नाराज हो गए, जहां उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा की, मीटिंग कर रहे हो या मजाक, हम भी भारत सरकार से आए हैं, हमको ज्ञान मत बताओ, अगली बार ऐसा नहीं होना चाहिए।
प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने इंदौर के समीप राऊ में स्थित पंचायत सचिव प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र की व्यवस्थाओं को सुधारने और प्रशिक्षण के अनुकूल वातावरण बनाने के निर्देश दिये। पटेल अपने इंदौर भ्रमण के दौरान सीधे राऊ स्थित पंचायत सचिव प्रशिक्षण केन्द्र पहुँचे। यहाँ उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने व्यवस्थाओं में कमियां पाये जाने पर असंतोष व्यक्त किया।
उन्होंने केन्द्र में अत्याधुनिक सुविधा नहीं होने, प्रशिक्षण कमरों में सीलन और परिसर में अस्वच्छता होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने मौके पर उपस्थित केंन्द्र की प्रभारी उपायुक्त विकास यशोधरा कनेश को निर्देश दिये कि व्यवस्थाओं को शीघ्र सुधारा जाये। वातावरण प्रशिक्षण के अनुकूल बनाये। प्रशिक्षण केन्द्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त करें।
ये भी पढ़े- MP News: सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट लगाकर ऑफिस आना जरूरी, वरना कटेरी सैलेरी












Click it and Unblock the Notifications