Indore News: कार्यसमिति की बैठक में बना BJP का खास प्लान, अब क्या होगा कमाल, जानिए

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष, उपस्थित वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।

संभागीय BJP कार्यालय पर आयोजित कार्यसमिति की बैठक में राघवेंद्र गौतम, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, बाबू सिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Indore

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई ने कहा कि, जब हम सत्ता में रहते हैं तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस हेतु हमें जिन कार्यों के लिए जनता ने वोट दिया है। वह कार्य अच्छी तरह से जनता के बीच पहुंच रहे हैं या नहीं, योजनाओं का लाभ जनता को ठीक तरीके से मिल रहा है या नहीं इसकी चिंता कार्यकर्ताओं विशेष रूप से करनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने कार्यों से हमेशा जीतता रहेगा मेरा आशीर्वाद हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ रहता है।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि, हमें जनता ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया है जिसके कारण हमारी जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ जाती है हमें शहर के सामाजिक एवं विकास कार्यों में टीम वर्क के साथ काम करते हुए एक दूसरे का सहयोग करना है हम दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई जी की पार्टी के कार्यकर्ता है हम जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उस क्षेत्र में हमारी पार्टी की पहचान को बनाए रखने एवं आगे बढ़ाने की हम सभी की जिम्मेदारी है इंदौर शहर पूरे देश को प्रेरणा देने वाला शहर है इंदौर शहर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का केंद्र बिंदु है यहां से जो भी बात निकलती है उसका असर पूरे देश पर पड़ता है इस हेतु हमें सामाजिक सरोकार के कार्यों को भी पूर्ण निष्ठा से करना है।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, इंदौर ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम से इतिहास रचने का काम किया है विपक्ष के नेताओं ने नोटा के लिए माहौल बनाने का प्रयास किया लेकिन वे विफल रहे और भारतीय जनता पार्टी ने सामूहिक प्रयास से पूरे देश में सर्वाधिक मतों से इंदौर में विजय प्राप्त की है इसमें बहुत बड़ी भूमिका शक्ति केंद्र एवं बूथ के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की हमारी केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं को नीचे तक ले जाने का काम किया चुनाव की योजना की तैयारी वोटर लिस्ट में से फर्जी नाम हटाकर सही नाम जुड़वाने के साथ ही नए वोटरों को जुड़वा कर कार्यकर्ताओं ने बहुत पहले ही प्रारंभ कर ली थी। रणदिवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्ताव के माध्यम से बधाई दी और जनता का आभार किया।

ये भी पढ़े- Indore News: देश में पहली बार सांसद ने ड्रोन से बीज रोपे, कैसे हुआ ये खास कमाल, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+