Indore News: देश में पहली बार सांसद ने ड्रोन से बीज रोपे, कैसे हुआ ये खास कमाल, जानिए

इंदौर को पर्यावरण में नंबर बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं, जहां सांसद शंकर लालवानी ने बेहद खास नवाचार करते हुए ड्रोन की मदद से बीजारोपण किया है।

सांसद शंकर लालवानी ने ड्रोन की मदद से अलग-अलग क्षेत्रों में पीपल के बीजों का रोपण किया है। इंदौर के ड्रोन बनाने वाले स्टार्टअप पाइज़र्व टेक्नोलॉजी ने ये अनोखा ड्रोन तैयार किया है।

Indore

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत इंदौर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही, कई इलाके ऐसे होते हैं जहां पर प्रत्यक्ष रूप से पेड़ लगाना संभव नहीं होता इसलिए इंदौर के स्टार्टअप के बारे में जब मुझे जानकारी मिली तो हमने पीपल के बीजों का रोपण ऐसी जगह पर किया जहां पेड़ लगाना एक मुश्किल काम है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, बारिश का मौसम बीजारोपण के लिए सबसे अनुकूल है, और पीपल सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष माना गया है। इसलिए पीपल लगाने की कोशिश की गई है।

Recommended Video

    Indore News: देश में पहली बार सांसद ने ड्रोन से बीज रोपे, कैसे हुआ ये खास कमाल, जानिए

    ड्रोन तैयार करने वाली कंपनी पाइज़र्व टेक्नोलॉजी के सीटीओ अभिषेक मिश्रा ने बताया की, ड्रोन से सीधे बीजरोपण करने का प्रयोग भारत में पहली बार हुआ है। इससे पहले सीड बॉल गिराने के प्रयोग हुए हैं। साथ ही, ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया ड्रोन है और हमने उसे बीजारोपण के लिए अपग्रेड किया है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, ड्रोन से बीज लगाने की तकनीक के माध्यम से इंदौर के आसपास कई क्षेत्रों को हरा-भरा किया जा सकता है और कृषि के क्षेत्र में भी इसकी अथाह संभावनाएं है।

    कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर को पर्यावरण में नंबर बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं, जहां सांसद शंकर लालवानी ने बेहद खास नवाचार करते हुए ड्रोन की मदद से बीजारोपण किया है।

    ये भी पढ़े- Indore News: कैलाश विजयवर्गीय के वृक्षारोपण अभियान ने बनाया रिकॉर्ड, सुमित्रा महाजन ने कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+