MP news: BJP प्रवक्ताओं ने कमलनाथ सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार का किया भंडाफोड़, कही ये बात

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, कमलनाथ सरकार की 15 महीने की विफलताओं को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू एवं प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने संबोधित किया।

इस अवसर पर गोविंद मालू ने कहा कि, प्रदेश में कमलनाथ सरकार के 15 माह की उपलब्धि यह है कि उसने वचन पत्र में जो कुछ भी कहा उसमें से कुछ भी नहीं किया। सरकार ने कुछ किया तो 3 ही काम किए हैं, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था का बंटाधार।

Indore

कमलनाथ सरकार के समय थे ऐसे हाल

प्रवक्ता गोविंद मालू ने बताया की, कमलनाथ सरकार के समय, कर्ज माफी के बावजूद मध्यप्रदेश में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे थे। किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा नहीं मिलता। किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियां मिलती थी, बैंकों से कर्ज वसूली के नोटिस मिलते थे। कमलनाथ सरकार में झूठी कर्ज माफी के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर हुआ है। 10 दिन में कर्ज माफी करने वाली सरकार के 15 माह में 130 से अधिक किसानों ने कर्ज वसूली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली, पर्याप्त यूरिया का स्टाक होने के बावजूद प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ छल करते हुए कालाबाजारी को बढ़ावा दिया, हजारों किसानों ने यूरिया के लिए बेहाल होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। किसानों को यूरिया के बदले पुलिस के डंडे खाने पड़े थे।

सलूजा ने कही ये बात

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि, मध्यप्रदेश लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में 4 लाख किलोमीटर की सड़कें बन रही हैं। भोपाल और इंदौर में सितंबर में मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। गरीबों के लिए संबल योजना बेटीयों के लिए लाडली लक्ष्मी एवं बहनों के लिए लाडली बहना योजना सहित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई। कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मात्र छलावा है। कमलनाथ को पता है कि सरकार बनने वाली नहीं है इसलिए इस तरह की योजनाओं की घोषणा उनके द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़े- Smriti Irani ने विपक्ष की बैठक पर साधा निशाना, बोली- भेड़िया नहीं जानता की शेर का शिकार मुश्किल है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+