Smriti Irani ने विपक्ष की बैठक पर साधा निशाना, बोली- भेड़िया नहीं जानता की शेर का शिकार मुश्किल है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के केंद्र में 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इंदौर स्थित बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में विशाल जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत माता के जय घोष द्वारा अपनी वार्ता प्रारंभ की, और कहा भारत जमीन का टुकड़ा नहीं है, जीता जागता राष्ट्र पुरुष है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, गोविन्द मालू, नरेंद्र सलूजा, उमाशशि शर्मा, सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, संदीप दुबे उपस्थित रहे।

विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पटना में हो रही विपक्षी नेताओं की बैठक को इंगित करते हुए कहा की, भेड़िए इस तरह ही झुंड बनाते हैं, परंतु उन्हें कोई समझाओ की शेर का शिकार संभव नहीं है, उन्होंने आगे कहा कि हमने 11 करोड़ शौचालय निर्मित किए, अमेठी में पांच दशक तक गांधी परिवार की सरकार थी, फिर भी 8 लाख घरों में शौचालय नहीं था, सांसद के पद पर रहते हुए 4 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में मैंने 2 लाख शौचालय का निर्माण करवाया। जनता को राशन मुफ्त दिलवाया, मुफ्त वैक्सीन के 3 डोज हर एक नागरिक को मुफ्त दिलाया गया। इन सभी कार्यों को देख कर आने वाली पीढ़ी यही कहेगी मोदी जी से तो यह मुमकिन हुआ जिसके हम साक्षी है।
केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम शिवराज के कार्य की सराहना करते हुए ने कहा की शिवराज जी ने प्रदेश की जनता को परिवार माना, तभी लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना, आयुष्मान विभिन्न प्रकार की योजनाएं विकसित हुई, क्योंकि वो आप सभी को परिवार मानते हैं। लोग मेरे, देश मेरा, तो स्वच्छता करना हमारा कर्तव्य, मोदी जी के विचारों ने महिलाओं हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का प्रारंभ किया। इसी के साथ उन्होंने महापौर जी का अभिनंदन करते हुऐ उनके कार्य की सराहना की, मोदी जी की विकास की लहर हर घर तक पहुंचे, उन्होंने कहा थी यह भाजपा का हर एक कार्यकर्त्ता संकल्प करता है, अमेरिका में वंदे मातरम् जय घोष गौरव की बात है, और इसकी शुभकामनाएं जनता को जाती है की उन्होने मोदी जी को प्रधान सेवक चुना है।
ये भी पढ़े- Indore news: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओं से किया सीधा संवाद, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई बात












Click it and Unblock the Notifications