'BJP महू में मजबूत थी, है और रहेगी', रामकिशोर शुक्ला के खुलासे पर बोली MLA उषा ठाकुर
Mhow से कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामने वाले रामकिशोर शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें शुक्ला ने संघ के कुछ मित्रों और संगठन के कहने पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं अब रामकिशोर शुक्ला के बयान पर महू से BJP विधायक उषा ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
महू से BJP विधायक उषा ठाकुर ने कहा की, महू में भारतीय जनता पार्टी हमेशा से मजबूत है, और इस बार के चुनाव परिणाम ने बता दिया कि, मेरे आम कार्यकर्ता, मेरे साधारण कार्यकर्ता, मेरे बूथ के त्रिदेव और आम मतदाता की भारतीय जनता पार्टी के प्रति अथा श्रद्धा है। महू में बीजेपी बहुत मजबूत थी, है और रहेगी।

ठाकुर ने कही ये बात
वरिष्ठ नेता रामकिशोर शुक्ला के बयान पर महू से BJP विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि, चुनाव के पूर्व वह मुझसे मिले थे, उन्होंने बहुत दुख व्यक्त किया था, कहा था की, आप लोग मुझे 5 साल में ना निगम मंडल, ना प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बना पाए। मैं 20 साल से पार्टी की सेवा कर रहा हूं, मैं बहुत दुखी हूं और मैं पार्टी को छोड़कर जा रहा हूं। जब उषा ठाकुर से पूछा गया कि क्या, आपने और संघ के किसी पदाधिकारी ने रामकिशोर शुक्ला से कांग्रेस में जाने के लिए कहा था, तो इसका जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि, यह मेरे संज्ञान में नहीं है।
शुक्ला ने कही थी ये बात
वरिष्ठ नेता राम किशोर शुक्ला ने कहा कि, मैं संघ और संगठन के लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे सदस्यता दी। मेरे संघ के मित्र के कहने पर मैंने चुनाव लड़ा। उनका था की कैसे भी बीजेपी की सीट को लाना है। उस समय स्थितियां वितरित थी, ऐसा लग नहीं रहा था की दीदी चुनाव जीतेंगी। संघ के लोग भी चिंतित थे की किसी भी हालत में महू सीट जीतनी है। निश्चित रूप से विकट स्थिति थी। फिर, मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया, और चुनाव लड़ा। चुनाव लड़ने के बाद हारे, क्योंकी दो लड़ेंगे तो निश्चित रूप से हारना है।
ये भी पढ़े- 'संघ के मित्रों ने कांग्रेस से चुनाव लड़वाया', BJP का दामन थामने वाले रामकिशोर शुक्ला का खुलासा












Click it and Unblock the Notifications