'संघ के मित्रों ने कांग्रेस से चुनाव लड़वाया', BJP का दामन थामने वाले रामकिशोर शुक्ला का खुलासा
Loksabha Election को लेकर BJP तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां लगातार BJP नेता अपने-अपने क्षेत्र में दम खम दिखाते नजर आ रहे हैं। इधर, महू से BJP का दामन थामने वाले रामकिशोर शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें शुक्ला ने संघ के कुछ मित्रों और संगठन के कहने पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।
रामकिशोर शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस की तरफ से मैदान संभाला था, जहां कांग्रेस ने रामकिशोर शुक्ला को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया था। वहीं रामकिशोर शुक्ला को हार का सामना करना पड़ा था, जहां इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले रामकिशोर शुक्ला ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया है।

शुक्ला ने कही ये बात
वरिष्ठ नेता राम किशोर शुक्ला ने कहा कि, मैं संघ और संगठन के लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे सदस्यता दी। मेरे संघ के मित्र के कहने पर मैंने चुनाव लड़ा। उनका था की कैसे भी बीजेपी की सीट को लाना है। उस समय स्थितियां वितरित थी, ऐसा लग नहीं रहा था की दीदी चुनाव जीतेंगी। संघ के लोग भी चिंतित थे की किसी भी हालत में महू सीट जीतनी है। निश्चित रूप से विकट स्थिति थी। फिर, मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया, और चुनाव लड़ा। चुनाव लड़ने के बाद हारे, क्योंकी दो लड़ेंगे तो निश्चित रूप से हारना है।
विजयवर्गीय ने दिए थे संकेत
लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लगातार कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हो रहे नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा था कि, महू विधानसभा कम से कम 1 लाख मतों से तो जितनी चाहिए, अब तो आपकी आधी कांग्रेस आ गई है। रामकिशोर शुक्ला आए थे, मैंने कहा रुक जा थोड़ा, अभी अंतर सिंह के आने से तो उषा दीदी नाराज हो रही है, तेरे आने से क्या होगा?, मैंने रामकिशोर से कहा, अभी नहीं, थोड़ा कांग्रेस में बने रहो, कुछ तो दो चार पांच लोग बने रहो।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: जो करेगा आदिवासी हित की बात, जयस देगा उसका साथ, अध्यक्ष ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications