BJP की पहली सूची में इंदौरी नेताओं का दबदबा, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, जानिए?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें बीजेपी ने 39 प्रत्याशियों को अलग-अलग विधानसभाओं से दावेदार बनाया है वही मालवा निमाड़ अंचल की भी 11 सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

बीजेपी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में इंदौरी नेताओं का दबदबा देखने मिला है, जहां इंदौर के रहने वाले मधु वर्मा को राऊ विधानसभा से संगठन ने प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं इंदौर के ही रहने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर को संगठन ने सोनकच्छ विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं इंदौर से गहरा नाता रखने वाले राजकुमार मेव को संगठन ने महेश्वर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।

Indore

हारे हुए नेताओं पर संगठन ने जताया भरोसा

Recommended Video

      इंदौर: विधानसभा 2023 चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की लिस्ट, राऊ से मधु वर्मा

      बीजेपी की पहली सूची में अधिकतर नाम उन नेताओं के नजर आ रहे हैं, जो अपना पिछला चुनाव हार चुके हैं। वहीं इंदौर से जिन तीन नेताओं को अलग-अलग विधानसभाओं से संगठन ने प्रत्याशी बनाया है, उनमें से तीनों ही नेता अपना पिछला चुनाव हारे हुए हैं, जहां मधु वर्मा राऊ विधानसभा से चुनाव हारे थे, तो वहीं डॉक्टर राजेश सोनकर को सांवेर विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही राजकुमार मेव को भी महेश्वर विधानसभा से हार मिली थी। वहीं अब एक बार फिर संगठन ने तीनों ही नेताओं पर भरोसा जताते हुए अलग-अलग विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है, जहां देखना होगा कि यह तीनों नेता किस तरह से संगठन का भरोसा जीतने में कामयाब हो पाते हैं।

      हारी हुई सीटों पर संगठन का फोकस

      बीजेपी की ओर से जारी की गई विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची में सर्वाधिक नाम मालवा-निमाड़ अंचल से ही नजर आ रहे हैं. मालवा-निमाड़ अंचल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, और यहां से बीजेपी की स्थिति मजबूत भी मानी जाती है, लेकिन जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान पहले चरण में किया गया है. संभवत: इन सभी सीटों पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. यही कारण है की अबकी बार संगठन ने जल्दी टिकट घोषित कर प्रत्याशियों को जीत के लिए मेहनत करने का मौका दिया है. बहरहाल, अब देखना होगा की संगठन की ओर से तैयार की गई इस रणनीति का कितना असर विधानसभा चुनाव पर देिखाई देता है.

      ये भी पढ़े- BJP का मिशन मालवा-निमाड़, क्यों पहली सूची में सबसे ज्यादा 11 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, जानिए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+