बागेश्वर सरकार के हिंदू राष्ट्र वाले मुद्दे पर लोगों ने कही चौंकाने वाली बात, किसकों दिया चैलेंज, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हुआ है, जहां बागेश्वर सरकार ने शहर के लालबाग मैदान पर आयोजित हो रही हिंदू आध्यात्मिक एंव सेवा मेले में हिस्सा लिया.
बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने हिंदू आध्यात्मिक एंव सेवा मेले में युवाओं की बड़ी संख्या पहुंची थी, जहां युवाओं ने वन इंडिया हिंदी के साथ खास बातचीत करते हुए बागेश्वर धाम सरकार को समर्थन करने की बात कही है.

वन इंडिया हिंदी के साथ खास बातचीत करते हुए सोहन जोशी ने बताया कि, हिंदुओं को जगाने का काम संतो को ही करना है, हम उनके पीछे चल रहे हैं, बटोगे तो कटोगे, योगी जी ने जो कहा है, योगी जी और मोदी जी का नारा बिल्कुल सही है। कार्यक्रम में आए प्रदीप बताते हैं कि, बागेश्वर सरकार का भव्य कार्यक्रम है, उनको हम अक्सर टीवी और अन्य स्थानों पर देखते हैं, उन्होंने हिंदू राष्ट्र की जो अपील की है कि हिंदू राष्ट्र होना चाहिए, हम उनके साथ हैं, और मेरा यह मानना है कि, हिंदू राष्ट्र ही है, सिर्फ नामांतरण बाकी है, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि, भारत जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र बनाकर दुनिया में स्थापित हो।

जय कुमार कुशवाहा बताते हैं कि, हिंदू समाज को एक नई दिशा की आवश्यकता है, जो हिंदू समाज अलग-अलग बात हुआ है, वह एक स्थान पर इकट्ठा होना चाहिए, बागेश्वर सरकार पर हुए हमले को लेकर कुशवाहा कहते हैं कि, यह सामाजिक तत्व है, हमारा काम जगाने का है संतों का काम भी जगाने का है।

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हुआ है, जहां बागेश्वर सरकार ने शहर के लालबाग मैदान पर आयोजित हुए हिंदू आध्यात्मिक एंव सेवा मेले में हिस्सा लिया।
मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए बागेश्वर सरकार ने हिंदुत्व के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। इसी के साथ बागेश्वर सरकार ने इंदौर के हिंदुओं को खास संदेश भी दिया।
ये भी पढ़े- Indore में युवाओं के बीच बागेश्वर सरकार, इन मुद्दों पर होगी बात, ऐसा है पूरा कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications