Indore News: ऑस्ट्रेलिया के केविन ने इंदौर में दम तोड़ा, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया, जहां ऑस्ट्रेलियन नागरिक केविन एंड्रू बैली का पुलिस ने हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए, और अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

दरअसल, केविन इंदौर में सोलर प्लांट के काम के सिलसिले में आए थे, और 2 दिन पहले इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के सूर्य होटल में रुके थे, जहां होटल स्टाफ ने उनके दरवाजा नहीं खोलने की सूचना दी थी, मौके पर पुलिस पहुंची तो केविन अपने बेड पर मृत पाए गए थे। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें वजह कार्डियक अरेस्ट आई।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

ऑस्ट्रेलियाई एंबेसी को भी पुलिस ने संपर्क कर केबिन के बेटे को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने भारत नहीं आने की असमर्थता बताई, और यह कह दिया कि उनकी राख उन तक पहुंचा दी जाए। उसके बाद पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया, जिसमें एसीपी, टीआई और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं अब इंदौर पुलिस के सकारात्मक कदम की हर तरफ सराहना हो रही है, जहां सभी पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पुलिस ने निभाया फर्ज

इंदौर पुलिस ने इससे पहले भी कई बार सकारात्मक कदम उठाए हैं, जहां पुलिस ने अलग-अलग समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। अबकी बार पुलिस की ओर से निभाया गया फर्ज, सभी शहर वासियों को खूब पसंद आ रहा है, जहां ऑस्ट्रेलियन नागरिक केविन एंड्रू बैली का पुलिस ने हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए, और अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं अब इंदौर पुलिस के सकारात्मक कदम की चारो ओर जमकर सराहना हो रही है.

ये भी पढ़े- Bhojshala की खुदाई में ASI को मिली सीढ़ियां, क्या कुछ हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+