MP news: असम के CM हेमंत बिस्वा ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- वो तो पूरे थके हुए हैं
इन दिनों मध्य प्रदेश में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही है, जहां जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने बीजेपी के तमाम नेता अलग-अलग राज्यों से मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। इन्हीं नेताओं में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा भी शामिल हैं, जो जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने एमपी आए हैं।
अपने बेबाक बयानों के लिए सियासत में खास पहचान रखने वाले असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है, जहां उन्होंने कमलनाथ को थका हुआ चेहरा बताया है।

बिस्वा ने कही ये बात
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने कहा कि, कमलनाथ जी से थका हुआ चेहरा दुनिया में और कौन सा है?, आप यदि शिवराज जी, और कमलनाथ जी को एक मंच पर खड़ा कर दें, मैं बचपन से कमलनाथ जी को जानता हूं, वह तो पूरे थके हुए हैं। अभी एक कांग्रेस का महानुभाव मुझे असम में मिला था, वह मुझसे पूछ रहा था कि, क्यों इतने थके हुए चेहरे को पार्टी बार-बार मौका दे रही है। इसलिए मैं व्यक्ति पर नहीं जाता हूं, लेकिन विकास की गंगा बही है मध्य प्रदेश में। इसी के साथ बिस्वा ने कहा की, मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है, और मैं चाहता हूं कि चुनाव के बाद इसमें बढ़ोतरी हो। भारत गठबंधन ने खुले तौर पर हिंदुओं का विरोध किया है। मुझे उम्मीद है कि, लोग इसका संज्ञान लेंगे और तदनुसार वोट करेंगे।
जन आशीर्वाद यात्रा का दिखा दम
MP में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां इस बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा अपना दम दिखा रही है. जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने बीजेपी के तमाम नेता अलग-अलग राज्यों से मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं. उधर, जबलपुर समेत अलग-अलग स्थानों पर भी जन आशीर्वाद यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की अच्छी संख्या नजर आ रही है.
ये भी पढ़े- I.N.D.I.A गठबंधन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा निशाना- जिनके दिल काले होते हैं, वही ब्लैक लिस्ट करते हैं












Click it and Unblock the Notifications