I.N.D.I.A गठबंधन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा निशाना- जिनके दिल काले होते हैं, वही ब्लैक लिस्ट करते हैं

I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से 14 टीवी पत्रकारों का बहिष्कार कर दिया गया है, जिसके बाद अब बीजेपी नेताओं ने एक बार फिर I.N.D.I.A गठबंधन और उससे जुड़े दलों को घेरा है। इंदौर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से किए गए पत्रकारों के बहिष्कार को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि, जिन लोगों के दिल काले होते हैं, वही ब्लैक लिस्ट का कार्य करते हैं।

इंदौर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट समेत तमाम नेता नजर आ रहे थे। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना और कहा कि, जिन लोगों के दिल काले होते हैं, वही ब्लैक लिस्ट का कार्य करते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि, इस गठबंधन को देश की जनता ब्लैक लिस्ट करने वाली है।

Indore

सिंधिया ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा की, जिन लोगों के दिल काले होते हैं। वही ब्लैक लिस्ट का कार्य करते हैं। यह जो I.N.D.I.A एलाइंस है, इसकी आप उत्तर से दक्षिण तक भूमिका देखो। उत्तर भारत में एक ऐसा दल इस अलाइंस का भाग है, जो सोचता है की कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाना गलत कदम है। दक्षिण भारत में एक ऐसा दल इस अलायंस के गठबंधन में है, जिसने सनातन धर्म को नष्ट करने का घोषणा कर दी। राष्ट्रपिता बापू जिस सनातन धर्म का निर्वाह करके अपने जीवन की अंतिम सांस तक लड़े उस सनातन धर्म को नष्ट करने की बात की जा रही है, और बाकी गठबंधन के दल के मुंह पर जैसे टैप किसी ने लगा दी है। सभी चुप हैं।

देश की जनता करेगी ब्लैक लिस्ट

इसी के साथ सिंधिया ने कहा की, जो गठबंधन और जो दल भारत की भूमिका और भारत की नींव को नष्ट करने की बात करेगी, उस गठबंधन को नष्ट करने का काम भारत की 140 करोड़ जनता करेगी। आप हमारे पूर्वी इलाके में जाओ, वहां तुष्टिकरण की गठबंधन की सरकार है, चाहे यूपी में देखो, बिहार में देखो, जब वे सत्ता में होते थे, वर्तमान में सत्ता में बिहार में थे और जब यूपी में सत्ता में सत्ता में थे समाजवादी, और मध्य प्रदेश की बात करें तो कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्वयं आदरणीय दिग्विजय सिंह सबसे बड़े उदाहरण है तुष्टिकरण के, तो यह जो गठबंधन किसी को ब्लैक लिस्ट करे, इस गठबंधन को देश की जनता ही ब्लैक लिस्ट करने वाली है।

ये भी पढ़े- सनातन धर्म पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान, 'खुद समाप्त हो गए, सनातन को मिटाने वाले'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+