MP: कारम डैम को फूटने से बचाने की कवायद, देर रात पहुंची सेना ने संभाला मोर्चा

धार, 13 अगस्त: मध्य प्रदेश के धार में कारम नदी पर बन रहे डैम को फूटने से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जहां इन्हीं प्रयासों में तेजी लाने के लिए सेना को बुलाया गया है। देर रात लगभग ढाई बजे के आसपास सेना के जवान कारम डेम पहुंचे। वहीं अब बांध को फूटने से बचाने का कार्य किया जा रहा है, यहां एनडीआरएफ की टीमें भी अलग-अलग शहरों से पहुंच चुकी है। उधर, प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी देर रात तक कारम डैम पर मौजूद रहे, जहां दोनों ही मंत्री डैम की मरम्मत के कार्य पर अपनी नजर जमाए हुए हैं।

Recommended Video

    MP: कारम डैम को फूटने से बचाने की कवायद, देर रात पहुंची सेना ने संभाला मोर्चा
    लीकेज की मरम्मत का काम जारी

    लीकेज की मरम्मत का काम जारी

    डैम का लीकेज और ना बढ़ सके इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जहां डैम का पानी खाली किया जा रहा है, तो वहीं डैम के पास नहर नुमा रास्ता बनाकर पानी को निकालने की कवायद की जा रही है। वहीं जैसे ही डैम का वाटर लेवल कम होगा, वैसे ही लीकेज के मरम्मत का काम शुरू होगा। फिलहाल बारिश नहीं होने से राहत नजर आ रही है, लेकिन यदि आने वाले समय में बारिश होती है तो यह काम काफी मुश्किल हो जाएगा।

    करोड़ों की लागत से हो रहा है डैम निर्माण

    करोड़ों की लागत से हो रहा है डैम निर्माण

    जानकारी के मुताबिक कारम नदी पर बन रहा यह डैम निर्माणाधीन है, जहां डैम का कार्य जारी है। इस डैम को लगभग 304 करोड़ की लागत से कारण नदी पर बनाया जा रहा है, जहां इस परियोजना के लिए लगभग 3 से 4 सालों से काम जारी है। वहीं डैम बन जाने के बाद लगभग 50 से ज्यादा गांव में सिंचाई की समस्या का समाधान होगा, तो वहीं लोगों को पीने के लिए पानी भी मिल सकेगा। लेकिन फिलहाल इस डैम में हुए लीकेज के बाद अब हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

    ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

    ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

    देर रात मंत्री तुलसी सिलावट ने बयान देते हुए बताया की, इस समय धार जिले के कारम डेम पर मौजूद हैं। सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। मुख्यमंत्री लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है। साथ ही बेहद तेजी से दोनों ओर से पानी की निकासी की जा रही है। शासन और प्रशासन का अमला पूरी तरह से मुस्तैद है, और रहवासियों के साथ है। मैं स्वयं संतोषजनक स्तर पर कार्य आने तक मौके पर ही रहूंगा। मध्यप्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है, घबराएं नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+