Indore में कथा कर रहे Aniruddhacharya को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखी ये बात
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के मथुरा स्थित आश्रम पर धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

Recommended Video

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में भागवत कथा कर रहे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिस मंच पर अनिरुद्धाचार्य की ओर से भागवत कथा की जा रही है, उसी मंच से अनिरुद्धाचार्य ने धमकी भरा लेटर सभी को दिखाया। इंदौर में अनिरुद्धाचार्य की कथा 1 अप्रैल से शुरू हुई है, जो आगामी 7 अप्रैल तक चलती रहेगी। जानकारी के मुताबिक धमकी भरा पत्र अनिरुद्धाचार्य के मथुरा स्थित आश्रम पर प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
कुछ ऐसा है मामला
अनिरुद्धाचार्य के मथुरा स्थित आश्रम को जो पत्र प्राप्त हुआ है, उसमें लिखा है कि, हम तुम्हारे वृंदावन आश्रम को बम से उड़ाने आए थे, तुम्हें बर्बाद कर देंगे। साथ ही पत्र में यह भी लिखा है कि, तुम पर और तुम्हारे परिजनों पर हमारी नजर है, जब तुम इंदौर में कथा सुना रहे होंगे तब तुम्हें परिवार जनों के बारे में किसी अप्रिय घटना की सूचना मिल सकती है। तुम्हें मारना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है, तुम कब उठते हो, कितने बजे सोते हो, कहां-कहां जाते हो इस बारे में हमें जानकारी है, आगे तुम समझदार हो। इतना ही नहीं इस पत्र में अनिरुद्धाचार्य से 1 करोड़ रुपए की मांग भी की गई है। बताया जा रहा है कि, पत्र किसी आतंकी संगठन द्वारा लिखा गया है।
इंदौर में कथा कर रहे अनिरुद्धाचार्य
इन दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य की भागवत कथा चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अनिरुद्धाचार्य युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं, जहां उन्हें युवाओं की बड़ी संख्या पसंद करती है। साथ-साथ सोशल मीडिया पर फॉलो भी करती है अनिरुद्धाचार्य को जो धमकी भरा पत्र मिला है, उस पर महाराष्ट्र का पता लिखा हुआ है। साथ ही अनिरुद्धाचार्य को जो छुट्टी मिली है, वह लिफाफे में बंद थी। अनिरुद्धाचार्य इससे पहले भी इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर भागवत कथा कर चुके हैं, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने उनसे जुड़ कर अध्यात्म की राह पकड़ी है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 से पहले Pradeep Mishra का बयान, चुनाव लड़ने पर कही ये बात











Click it and Unblock the Notifications