Ambedkar Jayanti 2023 की तैयारी, Mhow आने वालों के लिए रहेंगी खास व्यवस्थाएं
महू में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ 14 अप्रैल को मनाई जाएगी, जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

इंदौर जिले के महू में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में जन्म जयंती समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा साहब डॉ.अंबेडकर के जन्म स्मारक पहुंचकर श्रृद्धासुमन अर्पित करेंगे। डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में निर्मित भव्य स्मारक पर विशेष साज-सज्जा की गयी है। डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में आस्था का जनसैलाब श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचेगा। राज्यशासन द्वारा श्रृद्धालुओं और भंतों के लिए पेयजल, ठहरने, भोजन, शौचालय आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
सभी प्रकार की व्यवस्थाएं रहेंगी
डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रृद्धालु आ रहे हैं। श्रृद्धालुओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। आज श्रृद्धालुओं को भोजन के रूप में सब्जी, पुरी, नुक्ती, खिचड़ी आदि परोसे गए। साथ ही 14 अप्रैल को भी हजारों लोगों को भोजन कराया जाएगा। भोजन वितरण के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की टीम लगायी गयी है। साफ-सफाई के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है। पेयजल के लिए भी जगह-जगह व्यापक व्यवस्थाएं हैं। पूरे डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में उत्साह और उत्सव का वातावरण है। श्रृद्धालुओं के लिए डॉ. अंबेडकर नगर(महू) के विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्थाएं की गयी है। हजारों श्रृद्धालुओं को भोजन कराया गया। डॉ. अंबेडकर नगर(महू) में विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, व्यापारी तथा अन्य संगठन संस्थाओं द्वारा भी श्रृद्धालुओं के स्वागत-सत्कार के लिए जगह-जगह व्यवस्थाएं की गयी है।
देशभर से दिग्गज नेता आएंगे
14 अप्रैल यानि वो दिन जब बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती पर महू स्थित उनकी जन्मस्थली पर बड़ी संख्या में अलग-अलग राज्यों से अनुयायियों का हुजूम उमड़ेगा, तो वहीं देश भर से अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज भी महू आएंगे, और बाबा साहेब अंबेडकर के समक्ष शीश झुकाएंगे। उधर, बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। महू स्थित अंबेडकर जन्मस्थली पर हर साल अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां अबकी बार भी बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा अपने-अपने कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में हैं।
ये भी पढ़े- Ambedkar Jayanti 2023: Mhow आएंगे CM Shivraj, कमलनाथ और अखिलेश यादव, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल











Click it and Unblock the Notifications