Ambedkar Jayanti 2023: Mhow आएंगे CM Shivraj, कमलनाथ और अखिलेश यादव, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
अंबेडकर जयंती पर महू स्थित अंबेडकर जन्मस्थली पर बड़ी संख्या में अलग-अलग राज्यों से अनुयायियों का हुजूम उमड़ेगा, तो वहीं देश भर से अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज भी महू आएंगे.

Recommended Video

मिशन 2023 नजदिक है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं 14 अप्रैल यानि वो दिन जब बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती पर महू स्थित उनकी जन्मस्थली पर बड़ी संख्या में अलग-अलग राज्यों से अनुयायियों का हुजूम उमड़ेगा, तो वहीं देश भर से अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज भी महू आएंगे, और बाबा साहेब अंबेडकर के समक्ष शीश झुकाएंगे। उधर, बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
ये नेता आएंगे महू
14 अप्रैल यानि अंबेडकर जयंती पर देश के अलग-अलग राज्यों से बाबा साहेब के अनुयायी महू स्थित जन्मस्थली पहुंचेंगे। साथ ही देश भर के अलग-अलग राज्यों से राजनैतिक दलों के नेताओं का भी महू आगमन होगा। महू में मुख्य रूप से प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने की संभावना है, तो वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ भी 14 अप्रैल को महू पहुंचेंगे. उधर, सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी महू आएंगे, जहां से वे मिशन 2023 के सपा के चुनाव अभियान का आगाज भी कर सकते हैं। इधर, चंद्रशेखर आजाद रावण के भी 14 अप्रैल को महू पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जहां सभी नेताओं के आगमन के साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।
खास कार्यक्रम आयोजित होंगे
महू स्थित अंबेडकर जन्मस्थली पर हर साल अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां अबकी बार भी बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा अपने-अपने कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में हैं। साल 2023 के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राजनीतिक दल, दलित समाजजनों के बीच अपनी बात रखने के लिए जन सभा भी आयोजित कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव 14 अप्रैल को महू आएंगे, जहां वे सपा द्वारा आयोजित जनसभा में भी हिस्सा ले सकते हैं। इसी के साथ अखिलेश यहां से विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक सकते हैं। बहरहाल, 14 अप्रैल यानि अंबेडकर जयंती अबकी बार सियासत के लिहाज से भी बेहद खास होने जा रही है, जहां अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता यहां आ रहे हैं, तो वहीं जन सभा के साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों के जरीए दलित समाजजनों के बीच विश्वास पैदा करने की तैयारी भी की जा रही है।
ये भी पढ़े- MP में चलने लगी लू की लपेट, क्या हैं इसके लक्षण और किस तरह होगा बचाव, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications