Indore news: गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, रखें ये सावधानियां

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गर्मी का कहर देखने मिल रहा है, जहां इंदौर में भी लू को लेकर एडवायजरी जारी की गई है.

indore

Recommended Video

    झाबुआ: मौसम में अचानक आया बदलाव,तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत

    प्रदेश सरकार की ओर से अप्रैल और मई महिने में औसत से अधिक तापमान होने की दशा और लू की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। इस संबंध में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने एक परिपत्र जारी कर सभी संबंधित शासकीय विभागों को निर्देशित किया है कि वे राज्य शासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। बता दें कि प्रदेश भर में लगातार गर्मी बढ़ती चली जा रही है, जिसका असर मालवा निमाड़ अंचल में भी देखने रहा है, चंचल के इंदौर और अन्य जिलों में लगातार तापमान बढ़ रहा है।

    ये सावधानियां अवश्य रखें

    एडवाइजरी में बताया गया कि लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाना होता है। इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहियें। जिनमें बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर न जाये, धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पीये, अधिक समय तक धूप में न रहे, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए, ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आरएस घोल पीये। चक्कर आने मितली आने पर छाया दार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेयजल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मट्ठा आदि का सेवन करें। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर को जरुर दिखाएं और चिकित्सक की जरूरी सलाह का पालन करें।

    इस तरह कराएं इलाज

    बच्चे बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्ति घर से बाहर कम निकले, विशेषत दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर ना जाऐं। लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाये, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलावे जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा देवे, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहे, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले आये, आशा, ए.एन.एम से ओआरएस की पैकेट हेतु संपर्क करें, चिकित्सालयों में लू के प्रबंधन एवं बचाव जिले में लू के प्रबंधन एवं बचाव हेतु जिले के सभी शासकीय चिकित्सालय में लू के प्रबंधन के लिये व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    ये भी पढ़े- Indore news: वाहन चालकों को चॉकलेट और फूल दे रही ट्रैफिक पुलिस, क्या है पूरा मामला, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+