Indore news: वाहन चालकों को चॉकलेट और फूल दे रही ट्रैफिक पुलिस, क्या है पूरा मामला, जानिए?
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिनांक 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक संपूर्ण प्रदेश में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, मनीष कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर की विभिन्न टीमों द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तीसरे सप्ताह में मंगलवार को "यातायात प्रबंधन जोन-3" के श्रीनगर, आनन्द बाजार में यातायात प्रबंधन पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया। यातायात प्रबंधन की टीम सुबह से आनन्द बाजार चौराहा पर एकत्रित हुई टीम द्वारा स्टॉपर्स, बेरिकेट्स लगाकर बैनर , माइक से एनाउंस के माध्यम से दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए अपील की गई।
कुछ तरह हुई कार्रवाई
डीसीपी, यातायात प्रबंधन अग्रवाल के साथ यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, जनप्रतिनिधि, रहवासियो ने सभी पॉइंट पर पहुँचकर जो दो पहिया वाहन चालक हेलमेट धारण कर वाहन चला रहे थे उन्हें चॉकलेट, फूल देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। कुछ वाहन चालक बिना हेलमेट के घर से तो निकले मगर टीम ने उन्हें घर से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत देते हुए वापस भेज दिया। कुछ ही देर बाद वाहन चालक घर से हेलमेट पहनकर आये और हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने का वादा किया।
वाहन चालकों को सम्मानित किया
पुलिस कार्रवाई की सूचना कई वाहन चालकों को मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य वाहन चालकों से मिल गई थी इसलिए घर से हेलमेट पहनकर ही बाहर निकले थे। जिन वाहन चालको को पुलिस द्वारा वापस किया जा रहा था, उनका नाम और वाहन का नम्बर की जानकारी भी रजिस्टर में एंट्री की जा रही थी। यातायात प्रबंधन पुलिस के इस अभियान से क्षेत्री जनप्रतिनिधि, जिम्मेदार नागरिको ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उन्होंने भी पुलिस के साथ वाहन चालकों को सम्मानित किया।
हमेशा चलेगा सार्थक अभियान
रहवासियों ने डीसीपी, यातायात प्रबंधन से मिलकर यह भी कहा कि, हम इस सार्थक पहल का समर्थन करते हुए अन्य रहवासियो को भी यातायात नियमो के पालन के प्रति जागरूक करेंगे। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चले इस अभियान के सकारात्मक परिणाम आने से नगरीय क्षेत्र में आने वाले सभी वार्ड में ये अभियान सभी सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा सप्ताह में एक दिन (मंगलवार) को सभी क्यूआरटी टीमों के साथ चलाएंगे, इस दौरान उन लोगों को टोका जाएगा, जो हेलमेट के बिना वाहन लेकर निकले है। इन्हें हेलमेट लगाने की समझाइश दी जाएगी। रोको-टोको अभियान ऐसी जगहों पर प्राथमिकता से चलाया जाएगा, जहां यातायात का ज्यादा दबाव नहीं है, साथ ही इस दौरान कोई भी चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore news: शिवराज कैबिनेट की हरी झंडी, जल्द शुरू होगा अहिल्या स्मारक का काम, क्या रहेगा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications