Indore News: सरकारी जमीन पर काट दी अवैध कॉलोनी, मकानों पर चला बुलडोजर, अब इनकी बारी
मध्य प्रदेश के इंदौर के पास स्थित पीथमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक अवैध कॉलोनी को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उद्योगों की जमीन पर भूमाफिया की ओर से कब्जा करने के बाद काटी गई अवैध कॉलोनी को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को हटाने पहुंचे एमपीआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि, लगातार अवैध कॉलोनी की शिकायत मिल रही थी, जहां इस कॉलोनी में लोगों को मकान तक बेच दिए गए थे। वहीं जिन लोगों को मकान बेचे गए थे, उन लोगों ने यहां पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए थे, जिन्हें ध्वस्त करने का काम किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर के सेक्टर 7 में कुछ लोगों ने अवैध कॉलोनियां काट दी थी, जहां इन कॉलोनियों में लोगों को प्लॉट बेच दिए गए थे। वहीं प्लॉट खरीदने के बाद लोग इन कॉलोनी में निर्माण करने पहुंचे थे, जहां निर्माण कर रहे लोगों के अतिक्रमण एमपीआईडीसी ने हटा दिए। एमपीआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि, पहले ही सूचना जारी कर 44 गांव निवेश क्षेत्र में होने की जानकारी दी गई है, बावजूद इसके कुछ लोगों ने कॉलोनियां काटकर लोगों को प्लॉट बेच दिए। वहीं अब इन प्लॉट पर लोग मकान और दुकान बनाने लगे हैं, जिन्हें अतिक्रमण मानकर हटाया गया है। आगे यदि इस तरह का कोई कब्जा करता है, तो उसे हटाया जाएगा।
लगातार जारी है अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 03 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर मित्तल ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का तत्परता के साथ निराकरण करें और इसमें प्रगति नजर आना चाहिए। किसी भी विभाग में 500 दिन से अधिक की लंबित शिकायत नहीं होना चाहिए। समाधान ऑनलाइन के प्रकरण में अधिकारी की गलती पाये जाने पर किसी को भी बचाया नहीं जाएगा और उस पर कार्यवाही की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। यदि कहीं अतिक्रमण है तो उसे सख्ती से हटा दिया जाए। विभिन्न मदों की राजस्व वसूली सख्ती से करने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े- Indore News: ट्रैफिक सुधारने के लिए इन बाजारों में चला बुलडोजर, अब इनकी है बारी












Click it and Unblock the Notifications